Share Market

खराब शुरुआत के बाद भी अच्छी रिकवरी के साथ बंद हुआ शेयर बाजार

864 0

बिजनेस डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे संकट के बाद आज बुधवार सुबह के समय शेयर बाजार में गिरावट के साथ खुला था। जबकि खराब शुरुआत के बाद भी अच्छी रिकवरी देखने को मिली। निफ्टी और सेंसेक्स में निचले स्तर से सुधार देखने को मिला।

निफ्टी में 95 अंक और सेंसेक्स में 341 अंक सुधरकर बंद हुआ। सेंसेक्स 52 अंक गिरकर 40,818 पर बंद हुआ है। निफ्टी 28 अंक गिरकर 12,025 पर बंद हुआ है। जबकि बैंक निफ्टी 26 अंक गिरकर 31,374 पर बंद हुआ है। मिडकैप 53 अंक चढ़कर 17,074 पर बंद हुआ है। मिडकैप इंडेक्स हरे निशान में बंद हुआ है।

सेंसेक्स में 354 अंक और निफ्टी 78 अंक गिरकर खुला था। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.34 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। तेल-गैस शेयरों में भी आज सुबह के वक्त भारी बिकवाली नजर आ रही है। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 1.05 फीसदी की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा था।

फिट और स्वस्थ्य रहने के लिए इन आदतों का करें पालन 

इन शेयरों में देखी गई गिरावट

एसबीआई का शेयर दो फीसदी लुढ़क गया। बीपीसीएल में भी इतना ही नुकसान देखा गया। लार्सन एंड टूब्रो 1.6 फीसदी और रिलायंस इंडस्ट्रीज 0.5 फीसदी नीचे आ गया। एनएसई पर सभी 11 सेक्टर इंडेक्स में नुकसान देखा गया। पीएसयू बैंक इंडेक्स में सबसे ज्यादा 2.2 फीसदी गिरावट आ गई।

इन शेयरों में देखा गया उछाल

दूसरी ओर यस बैंक के शेयर में तीन फीसदी उछाल आया। टीसीएस का शेयर एक फीसदी चढ़ा। टेक महिंद्रा में 0.8 फीसदी और बजाज ऑटो में 0.4 फीसदी तेजी देखी गई।

Related Post

PM Modi

PM मोदी ने उत्तराखंड की उपलब्धियों को सराहते हुए, भविष्य का रोडमैप प्रस्तुत किया

Posted by - November 9, 2025 0
उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस, रजत जयंती पर्व के मुख्य समारोह में लिए रविवार को देहरादून पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM…
CM Dhami paid tribute to MLA Shailrani

सीएम धामी ने विधायक शैलारानी को दी श्रद्धांजलि

Posted by - July 10, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि…
आजसू की सातवीं सूची जारी

आजसू की तीसरी सूची में अकील अख्तर पाकुड़ व शालिनी गुप्ता कोडरमा से प्रत्याशी

Posted by - November 17, 2019 0
रांची। ऑल झारखंड स्टूडेंटस यूनियन (आजसू) ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी तीसरी सूची जारी कर दी…
Earthquake

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ व बागेश्वर में भूकंप के तेज झटके

Posted by - February 19, 2021 0
पिथौरागढ़/बागेश्वर।  उत्तराखंड में पिथौरागढ़ के कई इलाकों में भूकंप के तेज झटके महसूस हुए। भूकंप की तीव्रता 4.0 रही। तीव्रता…