ईद के मौके पर शेयर बाजार बंद, जाने कब से होगा कारोबार

461 0

नई दिल्ली। रमजान ईद (Ramadan Eid) के अवसर पर 3 मई को छुट्टी रहने की वजह से शेयर बाजार (Stock market) बंद रहे। घरेलू शेयर बाजार के दोनों सूचकांक बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में मंगलवार को कारोबार नहीं हुआ।

वहीं, मेटल और बुलियन समेत होलसेल कमोडिटी मार्केट भी आज बंद है। इसके अलावा फॉरेक्स और कमोडिटी फ्यूचर्स में भी ट्रेडिंग नहीं होगा। शेयर बाजार (Stock market) में 4 मई को सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा।

शेयर बाजार में आई तेजी, सेंसेक्स 499 अंक पार

बीएसई (BSE) की बेवसाइट के मुताबिक इस साल शनिवार और रविवार को छोड़कर शेयर बाजार (Stock market) में कुल 13 अवकाश है। अगस्त 2022 में मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी पर अवकाश रहेगा, जबकि 9, 15 और 31 अगस्त को भी शेयर बाजार (Stock market) बंद रहेगा।

Stock market
Stock market

इसी तरह अक्टूबर, 2022 में 5, 24 और 26 तारीख को क्रमशः दशहरा, दीपावली लक्ष्मी पूजन और दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार (Stock market) में कामकाज नहीं होगा। इस साल का अंतिम अवकाश 8 नवंबर, 2022 को गुरुनानक जयंती के मौके पर होगा।

बता दें कि बीते कारोबारी दिन 30 शेयरों पर आधारित बीएसई (BSE) का सेंसेक्स 85 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 56,976 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 33 अंक यानी 0.20 फीसदी फिसलकर 17,069 के स्तर पर बंद हुआ था।

PM KISAN योजना: 11वीं किस्त पाने के लिए किसानों को करना होगा ये काम

Related Post

CM Vishnudev Sai

CM विष्णुदेव साय ने कांसाबेल में किया स्मार्ट क्लास रूम का शुभारंभ

Posted by - January 26, 2026 0
रायपुर: जशपुर जिले के स्कूली बच्चे अब स्मार्ट क्लास रूम के जरिए पढ़ाई करेंगे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai)…

अराजनीतिक रह कर PM को देंगे जवाब, घर-घर जाकर लोगों को बताएंगे BJP की असलियत- किसान नेता

Posted by - July 10, 2021 0
कृषि कानूनों पर केंद्र सरकार और किसान संगठनों के बीच पिछले सात महीनों से तनातनी जारी है। दोनों पक्ष अपने…

टिकैत ने मोदी सरकार से पूछा- सत्ता में आने से पहले अपने मेनिफेस्टो में सबकुछ बेचने का एलान किया था?

Posted by - August 28, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत आज भाजपा शासित हिमाचल प्रदेश पहुंचे हैं। जहां उन्होंने सोलन में किसानों और पत्रकारों से बातचीत…