Stock market

दूरसंचार कंपनियों में बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

1578 0

मुम्बई । विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर के 5,550 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। इससे कारोबार के शुरुआती पहर में बढ़त में रहने वाले घरेलू शेयर बाजार दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में बुधवार को लाल निशान में बंद हुआ है।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स आज भारी उठापटक के बाद 65.66 अंक यानी 0.17 प्रतिशत की गिरावट में 37,668.42 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 21.80 अंक यानी 0.20 प्रतिशत लुढ़ककर 11,131.85 अंक पर बंद हुआ।

दिल्ली के शाहीन बाग वाली ‘दादी’ बिलकिस टाइम मैगजीन की बनीं आइकन

विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के दम पर सेंसेक्स आज बढ़त बनाता हुआ 38,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के पार 38,124.94 अंक पर खुला। रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल सेक्टर में केकेआर के निवेश की घोषणा से यह शुरुआती पहर में 38,140.07 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

दूरसंचार क्षेत्र में हुई भारी बिकवाली अपराह्न बाद सेंसेक्स पर हावी हो गई। इसके बाद यह तेज गोता लगाता हुआ 37,313.09 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में यह गत दिवस की तुलना में 65.66 अंक की गिरावट में 37,668.42 अंक पर बंद हुआ।

निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स की तरह रहा। यह तेजी के साथ 11,258.75 अंक पर खुला। कारोबार के शुुरुआती पहर में यह 11,259.55 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर तक पहुंचा।

भारती इंफ्राटेल, भारती एयरटेल और टाटा स्टील जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई भारी बिकवाली के दबाव में यह 11,024.40 अंक के दिवस के निचले स्तर तक लुढ़का और अंतत: गत दिवस की तुलना में 21.80 अंक की गिरावट के साथ 11,131.85 अंक पर बंद हुआ।

कारोबारी विश्लेषकों के मुताबिक अमेरिका, जर्मनी और ब्रिटेन में 10 साल के बांड पर यील्ड घटने से निवेशकों का रूझान जोखिम भरे निवेश में बढ़ने से यूरोपीय शेयर बाजार आज तेजी में खुले। एशियाई बाजारों में भी सकारात्मक रूख रहा। जिसके दम पर घरेलू शेयर बाजार में भी शुरुआती धारणा मजबूत रही।

रिलायंस जियो के पोस्टपेड प्लान की घोषणाओं ने दूरसंचार क्षेत्र की अन्य कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया को करारा झटका दिया है। भारती एयरटेल सेंसेक्स में आज सबसे अधिक नुकसान उठाने वाली कंपनी रही।

Related Post

CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ से कोस्टा रिका को फोर्टिफाइड चावल निर्यात — आत्मनिर्भर भारत की ऐतिहासिक उपलब्धि: CM विष्णुदेव साय

Posted by - November 5, 2025 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए यह अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है कि प्रदेश से 12 मीट्रिक टन फोर्टिफाइड राइस कर्नेल (Fortified Rice…
CM Dhami

सीएम धामी ने हरिद्वार में कराया अपने दोनों पुत्रों का यज्ञोपवीत संस्कार

Posted by - February 4, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शनिवार को हरिद्वार में अपने दोनों बेटों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया। इस…
Advertising

यूपी के नगर निगमों की विज्ञापन से होने वाली आय में होगी आगामी 5 वर्षों में 100 गुना वृद्धि

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर निगमों (Nagar Nigam) की विज्ञापन (Advertisement) से होने वाली आय में आगामी पांच वर्षों में…