गांव में पड़ोसियों के बीच में चले लाठी-डंडे

गांव में पड़ोसियों के बीच में चले लाठी-डंडे

747 0

मलिहाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में बकरी छूटकर पड़ोसी के दरवाजे पर जाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने भिड़ गए और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे व एक पत्थर चलने लगे। जिसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  मलिहाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत खंडसरा ग्राम पंचायत के मजरे कैलाश नगर गांव  निवासी मुईन पुत्र मुन्ना की बकरी छूटकर बीते रविवार को शाम लगभग 7 बजे पड़ोस में ही रहने वाले साकिर के दरवाजे पर चली गई।

डीसीपी ने सुशान्त गोल्फ सिटी थाने का किया वार्षिक निरीक्षण

शाकिर ने इसका विरोध किया बात इतनी बढ़ गई कि साकिर व हाकिम व जाकिर पुत्रगण मुंशी एवं रियाज पुत्र जाकिर वह आशिक पुत्र हाकिम व रेशमा पत्नी साकिर व साहिल पुत्र साकिर चुन्नी पत्नी खलील व सुफियान पुत्र खलील व सिराज पुत्र हासिम एक राय होकर घेराबंदी कर लाठी डंडे लेकर मुईन को पीटने लगे। मारपीट होता देख मुईन के पिता मुन्ना माता नूरजहां व भाई पप्पू व भाभी हसीन जहां व बहन मुबीना आ गए जिन लोगों को भी इन लोगों ने लाठी डंडे से पीटा और ईंट पत्थर मारने लगे। किसी तरह से बचकर यह लोग वहां से अपनी जान बचाकर भाग लिए।

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव की बेटी सुरभि वनदेवी ने भाजपा के उम्मीदवार को हराया

थोड़ी देर बाद उक्त विपक्षीगड़ो ने रणनीति बनाकर मुईन के घर में आकर आग लगा दी जिससे घर में बंधी बकरियां जल गई। इसके बाद मुईन ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को फोन कर सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने विपक्षी गणों को पकड़ कर थाने ले आई और कोई कार्यवाही ना करते हुए उन लोगों को छोड़ दिया। मलिहाबाद पुलिस द्वारा दबंगो पर कार्रवाई न करने से आहत पीड़ित परिवार आईजी जोन लखनऊ के ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।

 

Related Post

cm yogi

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी, कहा- बंगाल हमेशा से परिवर्तन की धरती रही

Posted by - March 2, 2021 0
कोलकाता। योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) आज पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने एक चुनावी सभा में कहा कि बंगाल हमेशा…
CM Yogi

हर जरूरतमंद को सम्मानजनकआश्रय देने को डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री

Posted by - December 10, 2024 0
गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि हर जरूरतमंद को सम्मानजनक आश्रय देने के लिए डबल…
Electricity

योगी सरकार की मॉनिटरिंग का असर, मई में 99.24 प्रतिशत बिजली शिकायतों का हुआ निस्तारण

Posted by - June 11, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बावजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के मार्गदर्शन में प्रदेशवासियों को निर्बाध…
CM Nayab Singh

मुख्यमंत्री नायब सिंह ने राज्य की जेलों के लिए 2.84 करोड़ रुपये की दवाइयों की खरीद की मंजूरी दी

Posted by - July 24, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने राज्य की जेलों के लिए 2.84 करोड़ रुपये की…