लखीमपुर हिंसा की एसटीएफ करेगी जांच, मामले से जुड़े 24 लोगों की हुई शिनाख्त

563 0

लखीमपुर खीरी। यूपी के लखीमपुर खीरी में रविवार शाम किसानों और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समर्थकों के बीच हुए हिंसक झड़प की जांच अब एसटीएफ करेगी। मिल रही जानकारी के मुताबिक एसटीएफ सोमवार शाम से ही जांच अपने हाथ में ले लेगी। उधर पुलिस ने हिंसा के बाद वायरल वीडियो से 24 लोगों की शिनाख्त की है। साथ ही पुलिस सात लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

बता दें कि पूरे मामले में पुलिस ने केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा समेत 14 लोगों के खिलाफ हत्या, आपराधिक साजिश और बलवा सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी की भी गिरफ़्तारी नहीं हुई है।
मामले में सियासत जारी

इस बीच मामले को लेकर लखीमपुर खीरी से लेकर लखनऊ तक बवाल मचा हुआ है और जमकर सियासत जारी है। पुलिस ने लखीमपुर जाने की जिद पर अड़े अखिलेश यादव, प्रियंका गांधी, शिवपाल यादव, रामगोपाल यादव, संजय सिंह समेत तमाम नेताओं को हिरासत में लिया गया है। विपक्ष का आरोप है कि उसे पीड़ितों से मिलने नहीं दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने लिया घटना का संज्ञान
उधर विपक्ष के रवैये पर सख्त रुख अख्तियार करते हुए योगी सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि विपक्ष इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर सियासत कर रहा है। इसकी इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। खुद मुख्यमंत्री ने इसका संज्ञान लिया है। बिना जांच के किसी भी नतीजे पर पहुंचना उचित नहीं है। मामले में जो भी दोषी होगा उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

Related Post

Kalpavas

पौष पूर्णिमा के अमृत स्नान के साथ शुरू होगा महाकुम्भ में कल्पवास

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भनगर। तीर्थराज प्रयागराज में त्रिवेणी संगम के तट पर सनातना आस्था के महापर्व, महाकुम्भ 2025 की शुरूआत होने जा रही…

गिरती इकोनॉमी के बीच सरकारी कंपनियां बेचना मानसिक दिवालियापन के संकेत – भाजपा सांसद

Posted by - August 29, 2021 0
अपने बयानों को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाले भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की आलोचना…
1912

शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता हेतु उपभोक्ताओं का फीडबैक भी लिया जाए: एके शर्मा

Posted by - September 25, 2023 0
लखनऊ। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma)  ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार उपभोक्ताओं के हितों…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक तरक्की की रीढ़ हैं एक्सप्रेसवे: मुख्यमंत्री

Posted by - October 29, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को उत्तर प्रदेश इंडस्ट्रियल एक्सप्रेसवे डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक…
CM Yogi

कश्मीर को कांग्रेस ने बना दिया था देश के लिए नासूर : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 19, 2025 0
मथुरा। अन्त्योदय के प्रणेता और एकात्म मानव दर्शन के प्रखर वक्ता पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में आयोजित चार…