एसटीएफ ने मुन्ना बजरंगी के दो शूटरों को मार गिराया

एसटीएफ ने मुन्ना बजरंगी के दो शूटरों को मार गिराया

919 0

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यूपी एसटीएफ ने 2 बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया। पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारे गये दोनों बदमाशों का नाम वकील पांडे और अमजद बताया जा रहा है। यह मुठभेड़ प्रयागराज के नैनी थाना इलाके के अरैल में हुई है। पुलिस ने मौके से 30 जिंदा कारतूस और 9 एमएम की पिस्टल, खोखा और मोटरसाइकिल बरामद की है।

हजरतगंज में विधान भवन के सामने दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

फायरिंग में दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस दोनों घायलों को अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। छानबीन में पता चला मारे गए बदमाश 50,000 इनामी है और प्रयागराज में एक राजनीतिक व्यक्ति की हत्या के इरादे से आए थे। सीओ एसटीएफ नवेन्दु सिंह ने बताया कि मु तार अंसारी और मुन्ना बजरंगी गैंग के लिए काम करने वाले दो सुपारी किलर के बारे में सूचना मिली थी।

पता चला था कि मुन्ना बजरंगी की मौत के बाद भदोही का 50 हजार इनामी वकील पांडेय और अमजद उर्फ पिंटू चाका के पूर्व ब्लाक प्रमुख दिलीप मिश्रा के लिए काम करने लगे हैं। इसी सूचना पर गुरुवार सुबह एसटीएफ की टीम नैनी सोमेश्वर नाथ मंदिर तिराहा के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश उधर से गुजरे। एसटीएफ को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। घेराबंदी करके एसटीएफ ने भी गोली चलाई, जहां पर दोनों बदमाश घायल हो गए। उन्हें स्वरूपरानी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।एसटीएफ की मानें तो मुठभेड़ में मारे गए बदमाश सुपारी किलर थे।

Related Post

Sainik School

सैनिक स्कूल की स्थापना से गोरखपुर की उपलब्धियों में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा मुख्यमंत्री ने

Posted by - September 6, 2024 0
गोरखपुर । अपने संसदीय कार्यकाल से देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव के जिस स्वप्न को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संजो…
Agriculture

योगी सरकार के प्रयासों से बदल रही गन्ना किसानों की जिंदगी, विपक्षी सरकारों में थी खस्ता हालत

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) द्वारा गन्ना किसानों (Sugarcane Farmers) के हित में किए गए सतत प्रयासों ने उनकी…
Kalinjar Festival

कालिंजर महोत्सव 2026: ‘इतिहास की गूंज, संस्कृति की आत्मा’ थीम के साथ होगा सांस्कृतिक महासंगम

Posted by - February 14, 2026 0
लखनऊ: बुंदेलखंड के बांदा जनपद की ऐतिहासिक धरती पर 15 से 17 फरवरी तक तीन दिवसीय कालिंजर महोत्सव 2026 (Kalinjar…