RSS ने शुरू किया 50 बेड का आइसोलेशन वार्ड, फ्री में मिलेगी सुविधाएं

1498 0

कोरोना वायरस ने फिरे देश को अपने चपेट में ले रखा है। हर तरफ इलाज को लेकर त्राहिमाम मचा हुआ है। हर तरफ कोरोना से पीड़ित मिल जाता है जो किसी न किसी तरह से परेशान है।

इन सब के बीच में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की महानगर इकाई ने अब हल्के लक्षण वाले कोरोना संक्रमितों की सेवा के लिए माधवकुंज में 50 बेड के आइसोलेशन वार्ड की शुरुआत की। यहां 24 घंटे डॉक्टरों की टीम और स्वयंसेवक (RSS) कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए सेवा देंगे। यही नहीं, यहां ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध रहेगा।

आरएसएस (RSS) के जन सेवा न्यास एवं सेवा भारती की ओर से माधवकुंज, सेक्टर-4 पाकेट सी, शताब्दीनगर में स्थित राधेश्याम मोरारका सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल को कोविड आइसोलेशन सेंटर में परिवर्तित किया गया है। सेंटर में 50 बेड की व्यवस्था के अलावा भोजन, जलपान एवं सामान्य औषधि की निःशुल्क व्यवस्था भी है।

योग गुरू Swami Adhyatmanand का निधन, कोरोना से थे संक्रमित

मेरठ के मिलिट्री हॉस्पिटल में भर्ती कोविड पेशेंट्स का तो इलाज हो ही रहा है, मरीज़ों के तीमारदारों के लिए रेड कार्पेट व्यवस्था भी है। जवानों ने रातों रात कोरोना मरीज़ के तीमारदारों के लिए ऐसा कैंप तैयार कर दिया है, जो उदाहरण बन रहा है। बाकायदा यहां तीमारदारों के लिए हेल्प डेस्क 24 घंटे काम करता है। मरीज़ के रिश्तेदारों को प्रॉबलम होने पर उनके लिए भी बेड या ऑक्सीजन आदि इंतज़ाम किए जा रहे हैं।

इस कैंप में अटेंडेंटों के लिए रिफ्रेशमेंट का भी इंतज़ाम है। सोफा, कुर्सी, मेज़, कूलर, खाना पानी तो है ही, यहां मरीज़ों के तीमारदारों का स्वागत रेड कार्पेट बिछाकर किया जा रहा है।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने रेंट एग्रीमेंट के स्टाम्प शुल्क में कमी लाने के दिये निर्देश

Posted by - June 22, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।…
Gorakshpeethadhishwar Yogi

तिलकोत्सव में संतों व श्रद्धालुओं ने लिया गोरक्षपीठाधीश्वर का आशीर्वाद

Posted by - October 24, 2023 0
गोरखपुर। विजयादशमी के पवित्र पर्व पर मंगलवार दोपहर में गोरखनाथ मंदिर के तिलक हाल में पारंपरिक तिलकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन…
UP

अपनी धरोहर-अपनी पहचान, परियोजना से संवरेंगी यूपी की संरक्षित इमारतें

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: यूपी (UP) में गौरवशाली इतिहास के स्वर्णिम पलों को समेटने वाली संरक्षित और एतिहासिक धरोहरों (Historical heritage) को संवारने…
Tourist

सर्वाधिक पर्यटकों के आगमन से उत्तर प्रदेश बना देश में प्रथम, वर्ष 2025 में अप्रत्याशित 2.4 गुना की हुई वृद्धि

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश का पर्यटन एवं संस्कृति विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन और मार्गदर्शन में राज्य की समृद्ध विरासत,…