AYUSH University

गोरखपुर में बन रहा है प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय

520 0

गोरखपुर। दो दिवसीय दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों के साथ बैठक में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के बारे में चर्चा की। इस दौरान आयुष विश्वविद्यालय (AYUSH University) का निर्माण कार्य धीमी गति से होने को लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि इस मामले में जिम्मेदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उल्लेखनीय यह उत्तर प्रदेश का पहला आयुष विश्वविद्यालय (AYUSH University) है। उन्होंने गो तस्करी को पूरी तरह से रोकने की भी हिदायत दी है।

प्रगतिशील किसानों को करें सम्मानित

बैठक में मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के बारे में जानकारी ली। इस दौरान इलेक्ट्रिक बस चलाने की योजना के सफल होने की जानकारी मुख्यमंत्री को अधिकारियों द्वारा दी गई। अधिकारियों ने और इलेक्ट्रिक बस चलाने की जरूरत बताई। मुख्यमंत्री ने इस मामले में सकारात्मक आश्वासन दिया है। उन्होंने प्रदेश के अन्य जिलों में गन्ना की खेती के बारे में अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि अच्छा करने वाले कृषकों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। निवेश बढ़ाने के लिए प्रयास करने को कहा।

UKSSSC पेपर लीक मामले में अब तक 35 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाते हुए गो तस्करों पर प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश एसएसपी को दिया। नशामुक्ति की दिशा में काम करने का निर्देश भी उन्होंने दिया। अधिकारियों की ओर से नशामुक्ति के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। बैठक में मंडलायुक्त रवि कुमार एनजी, डीआइजी जे रविन्दर गौड, जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश, एसएसपी गौरव ग्रोवर, जीडीए उपाध्यक्ष प्रेम रंजन सिंह, नगर आयुक्त अविनाश सिंह एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की सारथी बनी यूपी रोडवेज सेवा, 3.25 करोड़ श्रद्धालुओं को पहुंचाया गंतव्य

Posted by - March 1, 2025 0
प्रयागराज। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आयोजित हुए आस्था के जन समागम महाकुम्भ (Maha Kumbh) में यूपी रोडवेज (UP…
CM Yogi

सीएम का आह्वान- भगवान राम के विराजमान के बाद यह पहला दीपोत्सव,सभी के घरों में दीप जलने चाहिए

Posted by - October 29, 2024 0
मेरठ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि आयुर्वेद में स्वास्थ्य की परिभाषा कही गई है ‘स्वस्थ्स्य स्वाथ्यम् लघुरक्षणम,…
CM Yogi

नवरात्र के पहले दिन सीएम योगी ने दी नारी गरिमा और सम्मान से जुड़ी सौगात

Posted by - October 3, 2024 0
गोरखपुर। महिलाओं की गरिमा और सम्मान से जुड़ी बड़ी सहूलियत देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शारदीय…