Ghangaria

एस.एस.सन्धु ने तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया का किया हवाई निरीक्षण

525 0

देहरादून: मुख्य सचिव डा0 एस.एस.सन्धु (Dr. SS Sandhu) गुरूवार को गोविन्द घाट चमोली पहुंचे। तत्पश्चात हेमकुण्ड साहिब एवं घांघरिया (Ghangaria) का हवाई निरीक्षण किया। उसके बाद गोविन्द घाट से पुलना सडक और पैदल मार्ग पर चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया। कहा कि गोविन्दघाट से पुलना जाने वाली सडक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो गयी उसको यात्रा से पहले सुचारू कराने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने गोविन्दघाट गुरूद्वारा में पीडब्लूडी,बीआरओ,पीएमजीएसवाई,जलसंस्थान तथा वन विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने यात्रा शुरू होने से पहले कार्यो को पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल,विद्युत की लाइनों को जल्द से जल्द से सुचारू करने के निर्देश दिए। वहीं बीआरओ की सडक पर हो रहे कटान को लेकर देहरादून में अधिकारियों के साथ बैठक ली जाएगी। वहीं पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को मौके पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए कहा कि जिन जगहों पर सडक क्षतिग्रस्त हुई है उसको दूर किया जाए और कहा कि जिन कार्यो में देरी होने की संभावना है उन्हें तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ पहुंचकर मास्टर प्लान के तहत किए जा रहे कार्यो का स्थलीय निरीक्षण किया तथा बीआरओ गैस्ट हाउस में कार्यों के प्रगति की समीक्षा की। संबंधित अधिकारियों ने उन्हें कार्यों की अद्यतन स्थिति के बारे में अवगत कराया। उन्होंने कहा जहां पर कार्यों में व्यवधान हो रहा है तुरन्त जिलाधिकारी से मिलकर कार्य को पूर्ण कराना सुनिश्चत करें। कार्यदायी संस्थाओं को कार्यो को समयबद्धता के साथ पूरा करने के साथ टाइमलाइन देने के निर्देश दिए। और कहा कि मैं हर महीने स्वयं निरीक्षण करूंगा। साथ ही उन्होंने कहा कि यह प्रधानमत्री जी का ड्रीम प्रोजेक्ट है वे स्वयं भी इसकी मानीटरिंग कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: श्री केदारनाथ धाम में चल रहे निर्माण कार्यों का मुख्य सचिव ने लिया जायजा

श्री बद्रीनाथ धाम में बडे पैमाने पर निर्माण कार्य होने हैं और नयी टाउनशिप बननी है इसके लिए युद्धस्तर पर कार्य चल रहा है और अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि 7-8 महीन में कार्य पूर्ण हो जाएंगे। इस दौरान पर्यटन सचिव दलीप जावलकर, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे, बद्रीनाथ केदारनाथ समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार, हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के उपाध्यक्ष नरेन्द्रजीत सिंह विंद्रा, एडीएम हेमन्त वर्मा, एसडीएम कुमकुम जोशी, इंजी,धर्मेश गंगानी, मुख्य अभियन्ता अयाज अहमद सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: मानवजाति में कथा श्रवण का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता: सीएम धामी

Related Post

Yogi Adityanath

शिष्य ही नहीं, गुरु के साथ योगी आदित्यनाथ ने पुत्र का भी निभाया धर्म

Posted by - July 2, 2023 0
गोरखपुर। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) पर बतौर गोरक्ष पीठाधीश्वर सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) परंपरागत ढंग से गोरखनाथ मंदिर में…
प्रमोशन में आरक्षण

प्रमोशन में आरक्षण के खिलाफ भीम आर्मी का सुप्रीम कोर्ट के खिलाफ मार्च

Posted by - February 16, 2020 0
नई दिल्ली। प्रोन्नति में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने रविवार को विरोध मार्च…
CM Yogi

प्रदेश में फुटबॉल के लिए समर्पित होंगे एक हजार खेल के मैदान: सीएम योगी

Posted by - September 2, 2024 0
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में पिछले दस वर्षों में खेल और खेल गतिविधियां तेजी के साथ…
Nivesh Mitra 3.0

‘निवेश मित्र 3.0’ से बदलेगा निवेश का अनुभव, योगी सरकार का बड़ा डिजिटल कदम

Posted by - March 24, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को लोकभवन में ‘निवेश मित्र 3.0’ का शुभारंभ किया। सीएम योगी के…