SS Sandhu

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की

505 0

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) ने बुधवार को सचिवालय में केदारनाथ में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैठक के दौरान केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत कार्यों  को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य पूर्ण किए जाएं। उन्होंने नाइट शिफ्ट करते हुए प्रोडक्टिव आवर्स (Productive Hours) को बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने मजदूरों की संख्या भी बढ़ाए जाने की भी बात कही। मुख्य सचिव ने मजदूरों के रहने और खाने की उचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मानसून सीजन समाप्त होते ही चारधाम यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है, इसके चलते निर्माण सामग्री केदारनाथ पहुंचाने में थोड़ा दिक्कतें आ सकती हैं, इसको देखते हुए निर्माण सामग्री की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने फ्यूचर स्पेसिफिक निर्माण अथवा अन्य सभी प्रकार की सामग्री का स्टॉक पहले से तैयार कर लिया जाए, साथ ही, निर्माण सामग्री की उपलब्धता के लिए लोकल सिस्टम भी विकसित किया जाए, ताकि आवश्यकता पड़ने पर वहां से निर्माण सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।

ज्ञान व विज्ञान को बढ़ावा देने में शिक्षकों का सहयोग जरूरी: सीएम धामी

मुख्य सचिव ने बद्रीनाथ धाम मास्टर प्लान कार्यों पर भी निर्धारित समय सीमा पर पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटन और तीर्थाटन स्थलों के आसपास पार्किंग स्थलों की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खूबसूरत पर्यटन स्थलों में बड़ी – बड़ी पार्किंग बना कर उस क्षेत्र की खूबसूरती को बर्बाद कर देते हैं। उन्होंने पार्किंग स्थलों के लिए अलग – अलग स्थानों पर सड़कों के किनारे छोटी – छोटी पार्किंग स्थल विकसित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव सचिन कुर्वे द्वारा केदारनाथ पुनर्निर्माण एवं बद्रीनाथ मास्टर प्लान के सम्बन्ध में विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया गया।

Related Post

STF

यूपी एसटीएफ ने की गिरफ्तारी

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ ने बुलंदशहर जिले के नरोरा इलाके से दो साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के वांछित हत्यारोपी को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बताया कि एसटीएफ की टीम ने सूचना मिलने पर लूट की घटना में वांछित 50 हजार रुपये के इनामी वेद प्रकाश उर्फ टीटू को उसके साथी अशोक उर्फ बंटी को आज उस समय गिरफ्तार कर लिए जब वह बदायूं कचहरी में जाने की फिराक में था। वेद प्रकाश ग्राम जाटनी थाना रामघाट जिला बुलंदशहर और अशोक उर्फ बंटी औरंगाबाद इलाके के खनोता गांव का रहने वाला है। एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन लाखों रुपये का सोना बरामद  प्रवक्ता ने बताया कि 19 सितंबर 2019 को नरोरा क्षेत्र में वेद प्रकाश ने अपने दो साथियों उमेश और मोहन के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उससे 23000 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में पुलिस ने उमेश और मोहन को गिरफ्तार कर जेल •ोज दिया था लेकिन वेद प्रकाश तभी से फरार चल रहा था। इसकी गिरफ्तारी पर मेरठ के पुलिस महानिरीक्षक ने 50000 का इनाम घोषित किया था। वेद प्रकाश उर्फ टीटू और अशोक उर्फ बंटी के विरुद्ध दिल्ली, अलीगढ़, संभल, मुरादाबाद बुलंदशहर और बदायूं में कई मुकदमे दर्ज हैं।  गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने रामघाट मार्ग पर छुपा कर रखी गई दो मोटरसाइकिल बरामद की है जिन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी थी। वेद प्रकाश ने चार जनवरी को नरोरा कस्बे में एक दुकान में नकाब लगाकर चोरी भी की थी। बरामद 5000 की नकदी उसी दुकान से चोरी की गई थी।
ADM Shyam Singh Rana landed at ground zero and led the search operation

6 अलग-अलग टीमें बनाकर रुद्रप्रयाग से श्रीनगर तक चलाया जा रहा सर्च अभियान

Posted by - June 28, 2025 0
रुद्रप्रयाग: जनपद के घोलतीर क्षेत्र में गुरुवार को हुई बस दुर्घटना में लापता लोगों की खोजबीन के लिए प्रशासन द्वारा…
cm dhami

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने निवेशकों को किया सम्मानित

Posted by - September 6, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित उत्तराखण्ड निवेशक सम्मान समारोह…