SS Sandhu

मुख्य सचिव ने अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ की प्रगति की समीक्षा की

298 0

देहरादून: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) ने शुक्रवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड के स्थानीय उत्पादों को अंतर्रास्ट्रीय बाजार में पहचान दिलाने के लिए बनाए गए अम्ब्रेला ब्राण्ड ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ (House of Himalayas) की प्रगति की समीक्षा की।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि प्रदेश के किसानों को उनके उत्पादों का अधिक से अधिक लाभ दिया जा सके और उनके उत्पादों को एक अच्छी ब्राण्डिंग और बाजार मिल सके इसके लिए सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा लगातार प्रयास किए जाएं।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज के लिए विश्वस्तरीय वेबसाईट तैयार की जाए, साथ ही मोबाइल ऐप भी तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों से उत्पाद खरीदने के बाद वैल्यू एडिशन के लिए पूरे प्रदेश में उत्पादन क्षेत्रों के आसपास ही प्रोसेसिंग और पैकेजिंग सेंटर तैयार किए जाएं।

उन्होंने (SS Sandhu) कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज में उत्पादों की गुणवत्ता सुनिश्चित किए जाने के बाद ही शामिल किया जाए। गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाले स्थानीय उत्पादों को लगातार हाउस ऑफ हिमालयाज में शामिल किया जाए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने हाउस ऑफ हिमालयाज को शीघ्र शुरू किए जाने हेतु प्रत्येक स्तर के पूर्ण होने की टाईमलाईन निर्धारित करते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण किया जाना सुनिश्चित किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि हाउस ऑफ हिमालयाज को विश्वस्तरीय ब्राण्ड बनाने के लिए सभी सम्बन्धित विभागों द्वारा अपने अंतर्गत उत्पादों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिए जाने की आवश्यकता है।

Related Post

Hemkund Sahib

20 मई से शुरू होगी हेमकुण्ड साहिब की यात्रा, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने किया स्थलीय निरीक्षण

Posted by - May 13, 2023 0
चमोली। श्री हेमकुण्ड साहिब (Hemkund Sahib) की यात्रा शुरू होने से पहले जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने गोविन्द घाट गुरूद्वारा से…
CM Dhami

बागेश्वर में विकास के नाम पर जनता करेगी मतदान, रिकॉर्ड मतों से होगी जीत: धामी

Posted by - September 3, 2023 0
बागेश्वर। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने बागेश्वर उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दिन रविवार को कहा कि विकास के नाम पर…
दिल बेचारा

‘दिल बेचारा’ रिलीज से पहले संजना सांघी हुईं इमोशनल, सुशांत के लिए कही ये बात

Posted by - July 22, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ शुक्रवार 24 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म डिज्नी…