SS Sandhu

सरकारी भूमि से कब्जे हटाने के लिए एक सप्ताह के भीतर लागू होगी नई नीति: मुख्य सचिव

454 0

नैनीताल। प्रदेश के मुख्य सचिव (SS Sandhu) सरकारी भूमि से अतिक्रमण को नियंत्रित करने और सरकारी भूमि पर कब्जों को खाली करवाने के लिए राज्य सरकार नई नीति बना रही है एक सप्ताह के भीतर नई नीति लागू कर दी जाएगी।

मुख्य सचिव एसएस संधू  (SS Sandhu) ने शनिवार को पत्रकारों को बताया कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण न हो इसके लिए सेटेलाइट के माध्यम से सरकारी जमीनों पर नजर रखी जाएगी। साथ ही क्षेत्रीय अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। इसके बावजूद भी अगर सरकारी भूमि पर कब्जा हुआ तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी महानगर के विकास को लेकर राज्य सरकार 2200 करोड़ की लागत से बेहतर पेयजल व्यवस्था, सड़कें, यातायात, जलभराव की समस्या से स्थानीय लोगों को राहत देने की कार्य योजना बना रही है। जल्द ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के काश्तकारों की आर्थिक स्थिति व उनके सामाजिक जीवन को बेहतर बनाने को लेकर राज्य सरकार  ने 300 करोड़ की लागत से पॉली हाउस योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत काश्तकार क्षेत्रीय भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर खेती कर सकेंगे। इस योजना के तहत राज्य सरकार आने वाले समय में प्रदेश भर के 1 लाख युवाओं को रोजगार देगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हल्द्वानी के रानीबाग क्षेत्र में बनने वाले जमरानी बांध परियोजना का कार्य अब अंतिम चरण में है। बांध निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृति हो गई है। बजट जारी होते ही बांध निर्माण का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

मुख्य सचिव  (SS Sandhu) ने किया बलियानाला और भवाली सेनिटोरियम का निरीक्षण

उत्तराखंड के मुख्य सचिव  (SS Sandhu) ने शनिवार को जिला मुख्यालय नैनीताल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान नगर के आधार कहे जाने वाले बलियानाला में हो रहे भूस्खलन स्थल का संबंधित अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोनिवि के मुख्य अभियंता संजय शुक्ला ने बलियानाला के संरक्षण कार्य को अब तक की गई कार्रवाई से मुख्य सचिव को अवगत कराया।

भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से भेंट कर सौंपा ज्ञापन

इस पर मुख्य सचिव ने इसके उपरांत भवाली स्थित टीबी सेनिटोरियम का भी निरीक्षण किया एवं संबंधित जानकारियों लीं। सेनिटोरियम की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ। शशि बाला ने बताया कि वर्तमान में यहां उत्तर प्रदेश के सहित कुल 42 टीबी मरीज भर्ती हैं। इस अवसर पर डीएम धीराज गर्ब्याल, एडीएम अशोक जोशी, सीएमओ डॉ। भागीरथी जोशी के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

Suvendu Adhikari

बंगाल विस चुनाव : शुभेंदु अधिकारी ने नंदीग्राम से दाखिल किया नामांकन

Posted by - March 12, 2021 0
कोलकाता । भाजपा नेता शुभेंद्र अधिकारी (Suvendu Adhikari) ने नंदीग्राम से नामांकन दाखिल कर दिया है। बता दें कि नामांकन…

अयोध्या के महंत ने लिखी शाह को चिट्ठी, कहा- राम मंदिर के नाम पर कई संगठनों ने करोड़ो रुपए बटोरे

Posted by - July 20, 2021 0
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण और चंदेे को लेकर जारी सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है, परमहंस दास…
cm yogi

सीएम योगी ने कहा कि जनप्रतिनिधि अपने क्षेत्र के ब्रांड एंबेसेडर हैं

Posted by - January 10, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को अलीगढ़ मण्डल के विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान कहा कि…
Yogi

भव्यता के साथ महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

Posted by - October 7, 2022 0
गोरखपुर। सनातन धर्म-संस्कृति के उन्नयन तथा रामराज्य की परिकल्पना में रामायण जैसे कालजयी महाग्रन्थ की रचना कर योगदान देने वाले…