SS Sandhu

गतिशक्ति पोर्टल से प्रस्ताव न आए तो नहीं मिलेगा आपदा से बजट, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

415 0

देहारादून। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू (SS Sandhu) ने कहा कि अगर विभाग गतिशक्ति पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव नहीं भेजेंगे तो उन्हें आपदा मद से बजट जारी नहीं होगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षत में बुधवार को सचिवालय में राज्य आपदा मोचन निधि एवं राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के प्रस्तावों के अनुमोदन के लिए राज्य कार्यकारिणी समिति की बैठक हुई।

इस दौरान सिंचाई एवं लोक निर्माण विभाग के विभिन्न प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने सचिव आपदा को निर्देश दिए कि भविष्य में आपदा मोचन निधि राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि के सभी प्रस्ताव फोटो, वीडियो के साथ गतिशक्ति पोर्टल पर भी अपलोड किए जाएं। उन्होंने सचिव आपदा को सभी विभागों के लिए इसका सर्कुलर जारी करने के निर्देश दिए।

जिलों को मजबूत बनाने की जरूरत

उन्होंने (SS Sandhu) कहा कि पोर्टल के माध्यम से प्रस्ताव न आने पर आपदा से फंडिंग नहीं की जाएगी। उन्होंने सचिव आपदा को आईटीडीए से मिलकर पोर्टल में आवश्यक प्रावधान और मानकों को जोड़े जाने के निर्देश दिए, ताकि मानकों से बाहर के प्रस्ताव स्वतः ही अपलोड न हों।

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने कहा कि धरातल पर कार्य जिलों में होता है। इसलिए जिलों को मजबूत बनाने की जरूरत है। वहां स्क्रूटनी मैकेनिज्म को मजबूत किया जाए। उन्होंने विभागों को कार्यों की गुणवत्ता से बिना समझौता किए मितव्ययता अपनाए जाने के लिए सभी विभागाध्यक्षों को सर्कुलर जारी करने के भी निर्देश दिए।

बैठक में सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा, एचसी सेमवाल, अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल, विनीत कुमार सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi

‘बुलडोजर बाबा’ का आह्वान- आप भाजपा को लाइए, बंगाल को कर्फ्यू-दंगा मुक्त कराइए

Posted by - April 30, 2024 0
मुर्शिदाबाद : सुदृढ़ कानून व्यवस्था के पर्याय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार को पश्चिम बंगाल के चुनावी…

चंडीगढ़ बॉर्डर पर किसानों ने किया हंगामा, बैरिकेड तोड़ चंडीगढ़ में घुसकर राजभवन की ओर करेंगे कूच

Posted by - June 26, 2021 0
कृषि कानून को रद्द करने की मांग से शुरू हुए किसान आंदोलन को आज 7 महीने पूरे हो गए हैं।…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी उदीयमान प्रोत्साहन योजना’ का किया शुभारंभ

Posted by - August 29, 2023 0
देहरादून। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami ) ने राज्य में ‘मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना’…
CM Vishnudev

सड़क निर्माण कार्य गुणवत्ता युक्त और समय-सीमा में करें पूरा: मुख्यमंत्री

Posted by - January 31, 2026 0
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev) ने अपने दो दिवसीय नारायणपुर प्रवास के दौरान नारायणपुरदृकोंडागांव के मध्य निर्माणाधीन राष्ट्रीय राजमार्ग…