ss sandhu

मुख्य सचिव ने अपणी सरकार मोबाइल ऐप करने के दिये निर्देश

581 0

देहरादून। मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु (SS Sandhu) ने मंगलवार को सचिवालय में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपणी सरकार पोर्टल (Apni Sarkar Portal) पर अधिक से अधिक सेवाओं को जोड़ा जाए। जो राज्य इस क्षेत्र में अच्छा काम कर रहे हैं, उन राज्यों का अध्ययन कर अपने प्रदेश में भी लागू किया जाए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu)  ने कहा कि पोर्टल में लगातार सुधार लाने की आवश्यकता है, उन्होंने इसके लिए फीडबैक की व्यवस्था किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अपणी सरकार मोबाइल ऐप शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव  (SS Sandhu)  ने पेंडेंसी को अभियान चला कर अगले 15 दिनों में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इसमें विभागों के लिए रैंकिंग सिस्टम भी शामिल किया जाए, एवं खराब प्रदर्शन करने वाले विभागों को लिस्ट में उपर रखा जाए।

मुख्य सचिव (SS Sandhu)   ने कहा कि उन्नति पोर्टल का मुख्य उद्देश्य अंतर्विभागीय मामलों को निस्तारित करने में तेजी लाना है। उन्नति पोर्टल का इस दिशा में ऑप्टिमम यूटिलाइजेशन किया जा सके इसके लिए लगातार सिस्टम में सुधार किया जाए। उन्होंने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में आम जन को घर पर उपलब्ध कराए जाने हेतु व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।

24 घण्टे के अंदर प्रभावित लोगों को मिले अनुग्रह सहायता : योगी

मुख्य सचिव  (SS Sandhu)  ने चारधाम मार्गों में ऐसे क्षेत्रों जो नेटवर्क से आच्छादित नहीं हैं, को शीघ्र नेटवर्क उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव  (SS Sandhu)  ने कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र ITDA CALC बढ़ाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इससे युवाओं को कंप्यूटर का एडवांस नॉलेज  मिल सके इसके लिए लगातार कोर्स अपडेट किए जाने और अधिक से अधिक कोर्स शामिल किए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सचिव सौजन्या, निदेशक आईटीडीए अमित कुमार सिन्हा, और अपर सचिव IT आशीष श्रीवास्तव उपस्थित थे।

Related Post

सोनिया गांधी

कोरोना का टीका खोजने के बाद ही छूटेगा इस महामारी से पीछा : सोनिया गांधी

Posted by - May 22, 2020 0
  नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिस आत्मविश्वास के साथ कोरोना…
CM Dhami

उत्तराखण्ड की विकास यात्रा में सबको सहयोगी बनना होगा: मुख्यमंत्री धामी

Posted by - June 29, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखण्ड की विकास यात्रा हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हम सबको इसमें सहयोगी…
Governor Gurmeet Singh

राज्यपाल ने भगवान बदरी विशाल किए दर्शन, प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि के लिए की प्रार्थना

Posted by - October 4, 2022 0
गोपेश्वर। उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) (Governor Gurmeet Singh) ने मंगलवार को बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल…
Savin Bansal

2 वर्षीय अमन का एम्स में हो रहा उपचार, व्यथित सुधा ने DM से लगाई थी इलाज की गुहार

Posted by - November 16, 2025 0
देहरादून:  विगत दिवस जनता जनता दर्शन कार्यक्रम में 2 वर्ष के बालक अमन की व्यथित माता सुधा ने जिलाधिकारी सविन…