चंद्रयान-3

चंद्रयान-3 की तैयारियों में जुटा ISRO, केंद्र सरकार से मांगे 75 करोड़

884 0

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) अब चंद्रयान-3 की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए ISRO ने केंद्र से 75 करोड़ रुपये की मांग की है। यह राशि ISRO के वर्तमान बजट से अलग है, जिससे इसरो अपने तीसरे महत्वकांक्षी मून मिशन को अंजाम देगा।

एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रयान-3 को इसरो नवंबर 2020 में लॉन्च करने की योजना बना रहा है। इस अभियान की मदद से इसरो चंद्रयान-2 के दौरान पूर्व निर्धारित अपनी खोज प्रक्रिया को जारी रखने की कोशिश करेगा।

साल 2019-2020 के लिए इसरो का कुल बजट 666 करोड़ रुपये

चंद्रयान-3 के लिए ISRO ने वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए अनुपूरक बजट के प्रावधानों के तहत इस धनराशि की मांग की है। इसमें से 60 करोड़ रुपये मशीनरी, उपकरण और अन्य पूंजीगत काम में खर्च होंगे। जबकि, शेष 15 करोड़ रुपये राजस्व व्यय के तहत मांगे गए हैं।चंद्रयान-3 के लिए इसरो ने कितनी राशि की मांग की है वह उसके कुल बजट का लगभग 11 फीसदी हिस्सा है। बता दें कि साल 2019-2020 के लिए इसरो का कुल बजट 666 करोड़ रुपये है।

सर्दियों में गरम पानी से करें तौबा, नहीं तो इन परेशानियों का बनेगा कारण 

इसरो ने 666 करोड़ में से 8.6 करोड़ रुपये 2022 के प्रस्तावित ह्यूमन स्पेसफ्लाइट प्रोग्राम, 12 करोड़ स्मॉल सैटलाइट लॉन्च वीइकल और 120 करोड़ लॉन्चपैड के डिवेलपमेंट के लिए मांगे गए हैं। सबसे ज्यादा डिमांड यूआर राव सैटलाइट सेंटर और सतीश धवन स्पेस सेंटर के लिए की गई है। दोनों के लिए 516 करोड़ रुपये मांगे गए हैं।

चंद्रयान 2 नहीं कर सका था साफ्ट लैंडिंग

बता दें कि इससे पहले इसरो चंद्रयान और चंद्रयान-2 मिशन पर काम कर चुका है। चंद्रयान में जहां सिर्फ एक ऑर्बिटर चांद तक भेजा गया था, वहीं चंद्रयान-2 में ऑर्बिटर के साथ लैंडर और रोवर भी भेजे गए थे। इसरो का मिशन लैंडर को चांद की सतह पर लैंड कराना था लेकिन क्रैश लैंडिंग के कारण उस मिशन का यह हिस्सा सफल नहीं हो सका था। हालांकि, ऑर्बिटर चांद की कक्षा में चक्कर काट रहा है और अपना काम सही से कर रहा है।

Related Post

Amit Shah

आदिवासी प्रदर्शनी का गृहमंत्री ने किया अवलोकन, बस्तर पंडुम के विजेताओं को किया सम्मानित

Posted by - February 9, 2026 0
छत्तीसगढ़ में संभाग स्तरीय बस्तर पंडुम 2026 के समापन अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने लालबाग…
CM Dhami met Union Minister Bhupendra Yadav

CM धामी ने केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव से की भेंट, विभिन्न मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - May 8, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री…
Shubhendu Adhikari

 पश्चिम बंगाल: वोटिंग के बीच नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला

Posted by - April 1, 2021 0
पश्चिम बंगाल। नंदीग्राम के कमालपुर में बूथ संख्या 170 के पास मीडिया कर्मियों की गाड़ियों पर हमला हुआ। शुवेंदु अधिकारी(…