चीन में रिलीज हुई श्रीदेवी की फिल्म ‘Mom’ , भावुक हुए पति बोनी कपूर

1377 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस श्रीदेवी की फिल्म ‘मॉम’ अब भारत के बाद चीन में भी रिलीज हो चुकी है। पहले ही दिन मूवी ने 9.8 करोड़ रुपये की कमाई की। ‘मॉम’ का ओपेनिंग डे कलेक्शन 9.8 करोड़ रहा।चीन में फिल्म ने रिलीज होते ही नम्बर 4 का पायदान हासिल किया।

ये भी पढ़ें :-सलमान-कटरीना फिल्म भारत का इस खास अंदाज में करेंगे प्रमोशन 

आपको बता दें तरण आदर्श ने ट्वीट किया और लिखा कि चीन के बॉक्स ऑफिस पर ‘मॉम’ चौथे स्थान पर रही है इस फिल्म की शुरुआत अच्छी है, शनिवार और रविवार को फिल्म के कारोबार में तेजी देखी जा सकती है।इस फिल्म में श्रीदेवी को एक मां के रूप में दिखाया गया है जो अपनी सौतेली बेटी को न्याय दिलाने के लिए एक नए सफर की शुरूआत करती है।

ये भी पढ़ें :-एयरपोर्ट पर शाहिद कपूर ने किया ऐसा काम, भड़क गए फैंस 

जानकारी के मुताबिक श्रीदेवी के पति और फिल्म डायरेक्टर बोनी कपूर चीन में होने वाली इस रिलीज की खबर मिलते ही काफी भावुक हो गए. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए कहा कि आज चीन में ‘मॉम’ रिलीज हुई है। मेरे लिए यह एक भावनात्मक पल है। बोनी ने लिखा कि श्री की आखिरी फिल्म को इस तरह के बड़े पैमाने के साथ दर्शकों तक पहुंचाने के लिए जी स्टूडियो का धन्यवाद। मुझे आशा है कि वहां पर भी लोग इस फिल्म के साथ जुड़ेंगे।

Related Post

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस

पीएम मोदी के एक क्लिक पर 6 करोड़ किसानों के खाते में 12 हजार करोड़ रुपये पहुंचे

Posted by - January 2, 2020 0
कर्नाटक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक पहुंचे हैं। तुमकुर में उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की…
राजनाथ सिंह

जनसभा सम्बोधित करते हुए बोले राजनाथ, 2030 तक महाशक्ति ही नहीं विश्वगुरु बनेगा भारत

Posted by - April 21, 2019 0
झांसी। गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने मेला ग्राउंड में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा जो भारत को छेड़ेगा भारत…

पनीर खाने में जितना लगता है स्वादिष्ट, उतना ही इस बीमारी के लिए है लाभकारी

Posted by - June 7, 2019 0
डेस्क। पनीर खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है, लेकिन क्या आप जानते हैं रोजाना पनीर खाने के क्या-क्या बड़े…