up budget session

UP Budget 2021 : सत्र से पहले विधानसभा के सामने सपा का प्रदर्शन, ट्रैक्टर से गन्ना लेकर पहुंचे विधायक

926 0

लखनऊ।  राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के अभिभाषण के साथ उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र ( up budget 2021)  आज से शुरू हो गया है। इस दौरान समाजवादी पार्टी के विधायकों ने वेल में आकर जमकर हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए सपा विधायकों ने पोस्टर लहराया है। वहीं, कांग्रेस और बसपा विधायकों ने अभिभाषण का विरोध करते हुए सदन से वॉक आउट किया।

सुबह 9:30 बजे समाजवादी पार्टी के MLC सुनील सिंह साजन, राजेश यादव, उदयवीर सिंह, राजपाल कश्यप समेत कई नेता ट्रैक्टर पर गन्ना लादकर विधानसभा गेट पर पहुंच गए। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो झड़प भी हुई। पुलिस ने राजेश यादव समेत तीन MLC को हिरासत में लेकर उन्हें हजरतगंज कोतवाली ले गई। वहीं कुछ MLC-MLA विधानसभा गेट के ऊपर भी चढ़े। उन्हें पुलिस ने नीचे उतारा गया। इसके बाद डीजल और पेट्रोल की बोतल लेकर चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के नीचे बैठकर प्रदर्शन किया। बजट सत्र (up budget session) को लेकर विधान भवन के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए।

‘वन कंट्री वन डाटा’ पर भी कार्य करने की आवश्यकता: प्रो. विनय कुमार पाठक

सपा विधायकों ने आरोप लगाया कि उन्‍हें देखते ही सुरक्षाकर्मियों ने विधानभवन का गेट बंद कर दिया। विधायकों ने कहा कि दुनिया में कहीं भी किसानों के ऊपर इतने हमले नहीं हुए हैं। लगता ही नहीं है कि देश में लोकतंत्र हैं। अंग्रेजी हुकूमत के समय से भी खराब स्थिति हो गई है। अपने ही देश में किसान बेगाना महसूस कर रहा है। विधायकों ने कहा कि सरकार किसानों से डर गई है।

UP Budget 2021 : पेपरलेस बजट पेश करेगी योगी सरकार

यह बजट सत्र 10 मार्च तक चलेगा। 19 फरवरी को केंद्र की मोदी सरकार की तरह उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी इस बार अपना पेपरलेस बजट पेश करेगी। इसके लिए सभी विधायकों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य की विधानसभा और विधान परिषद के आगामी सत्रों को डिजिटल रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस बार ई-बजट पेश होगा।

Related Post

Filariasis

योगी सरकार रात्रि चौपाल, नुक्कड़ नाटक और एमडीए यात्रा से फालेरिया काे दे रही मात

Posted by - August 21, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) प्रदेश को फाइलेरिया (Filariasis) मुक्त बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है।…
Maha Kumbh

महाकुम्भ के कुशल प्रबंधन को नासिक कुम्भ में किया जाएगा लागू, 20 सदस्यीय टीम करेगी अध्ययन

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) ने अपने उत्कृष्ट प्रबंधन से देश और दुनिया के लिए एक मिसाल पेश की…
Delhi government

दिल्ली सरकार का बड़ा प्लान, अगले साल तक कॉलोनियों को मिलेगी ये सुविधा

Posted by - March 26, 2022 0
नई दिल्ली: दिल्ली सरकार (Delhi government) अगले साल मार्च तक सभी अनधिकृत कॉलोनियों में सड़क, पानी की पाइपलाइन, सीवरेज नेटवर्क…