योगी आदित्यनाथ

सपा ने आजमगढ़ को बनाया ‘आतंक का गढ़’ -सीएम योगी

1110 0

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने गुरुवार यानी आज कहा कि आजमगढ़ पहले शिक्षा और साहित्य के लिए जाना जाता था लेकिन समाजवादी पार्टी ने आजमगढ़ को आतंकवाद का गढ़ बना दिया। योगी ने यहां भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ के समर्थन में एक जनसभा में कहा, ‘शिक्षा और साहित्य के कारण कभी आजमगढ़ का नाम जाना जाता था।

ये भी पढ़ें :-जैश-ए-मुहम्मद ने भागवत, योगी व केजरीवाल को बम से उड़ाने की दी धमकी

आपको बता दें उन्होंने आगे कहा कि लोगों ने हमसे पूछा कि इस बार कितनी सीट मिलेगी, तो हमने कहा कि इस बार 74 सीट जीतेंगे। उन्होंने पूछा 74 वीं सीट कौन सी होगी, तो हमने कहा इस बार आजमगढ़ जीतने वाले हैं।कहा कि जब आजमगढ़ में उन पर हमला हुआ था, उस वक्त यहां के लोग उनके साथ खड़े थे इसलिए वह आजमगढ़ के विकास पर खास ध्यान दे रहे हैं।

ये भी पढ़ें :-वाराणसी में पीएम मोदी के खिलाफ प्रियंका नहीं, अजय राय मैदान में

जानकारी के मुताबिक साथ ही उन्होंने  ये भी कहा कि सपा-बसपा अपराध के साथ अपना डीएनए जोड़ते हैं। इसलिए बाटला हाउस जैसे कांड का समर्थन करते हैं। जब आजमगढ़ में मुझ पर हमला हुआ था उस वक्त यहां के लोग मेरे साथ खड़े थे, इसलिए आजमगढ़ को विकास से जोड़ने का काम करने जा रहे हैं, ताकि यहां भी कारोबार का माहौल बन सके।

Related Post

Central Force in nandigram

वोटिंग के दिन नंदीग्राम में तैनात होंगी केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां

Posted by - March 31, 2021 0
कोलकाता । पश्चिम बंगाल में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए नंदीग्राम (Nandigram) में केंद्रीय बलों की 22 कंपनियां तैनात…
cm yogi

स्वच्छताकर्मियों का कोई शोषण नहीं कर पाएगा, जल्द ही उनके अकाउंट में आएंगे 16 से 20 हजार रुपयेः मुख्यमंत्री

Posted by - October 6, 2025 0
वाराणसी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 7 अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।…

मंत्रिमंडल का आज होगा विस्तार, सिंधिया, सर्बानंद, चुनावी राज्यों पर फोकस

Posted by - July 7, 2021 0
केंद्र की मोदी सरकार बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेगी, इसमें नए चेहरों को शामिल किया जाएगा साथ ही…
डॉ. प्रबोध त्रिवेदी

सीएसआईआर-सीमैप के नए निदेशक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने संभाला पदभार

Posted by - February 14, 2020 0
लखनऊ।  सीएसआईआर-राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ प्रधान वैज्ञानिक डॉ. प्रबोध त्रिवेदी ने शुक्रवार को सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा…