स्नैक्स में बनाए चटपटी कटोरी चाट, देखते ही आ जाएगा मुंह में पानी

207 0

अक्सर दिन के समय कुछ चटपटा खाने का मन करता हैं और इस दौरान कुछ स्वादिष्ट मिल जाए तो क्या कहनें। इसलिए आज इस कड़ी में हम आपके लिए चटपटी कटोरी चाट (Katori Chaat) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जिसे देखते ही सभी के मुंह में पानी आ जाएगा। बच्चे हो या बड़े सभी इसका स्वाद लेना पसंद करेंगे। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

आवश्यक सामग्री

आलू – 2 (उबले और मैश्ड)

अंडा – 1

कॉर्नफ्लोर – 1 बड़ा चम्मच उबले

काले चने – 1 कप कटा

खीरा और गाजर – 1 कप (उबला व बारीक कटे)

मकई – 1/2 कप

दही – 2 बड़े चम्मच नमक

काली मिर्च

चाट मसाला

धनिया

मूंगफली

सेव

बनाने की विधि

– सबसे पहले ओवन को 280 डिग्री सेल्सियस पर गर्म करें।

– एक बाउल में मैश्ड आलू, अंडा, कॉर्नफ्लोर और थोड़ा नमक मिलाएं।

– तैयार मिश्रण को छोटी-छोटी कटोरी के पीछे चिपकाएं ताकि कटोरी की शेप जाएं।

– इसे सुनहरा भूरा होने तक बेक्ड करें।

– इसे ठंडा होने पर इन्हें कटोरे से अलग करें।

– अब एक बाउल में बाकी की सामग्री मिलाएं।

– मिश्रण को आलू कटोरी में भरें।

– ऊपर से सेव व मूंगफली से गार्निश करके सर्व करें।

Related Post

शनि जयंती

59 साल बाद शनि जयंती पर ग्रहों का ये है अद्भुत संयोग, जानें आपकी राशि पर क्या होगा प्रभाव?

Posted by - May 21, 2020 0
नई दिल्ली। शुक्रवार 22 मई को ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि है। हिंदी पंचांग के अनुसार अमावस्या के दिन शनि…
सीरम

Skin Care: सर्दियों में त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए बनाये ये घरेलू मेजिकल सीरम

Posted by - November 25, 2019 0
लाइफस्टाइल डेस्क। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही हमारे त्वचा में रूखापन भी शुरू हो जाता हैं। हमारी…
PM Modi Vertual

वर्चुअल रैली में बोले PM मोदी-‘बंगाल में शांति, विकास और सुरक्षा की ललक, होगा असल परिवर्तन’

Posted by - April 23, 2021 0
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव (West Bengal Assembly Election) के सातवें चरण के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra…