Bike

तेज वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 10 साल के बच्चे की मौत

551 0

जांजगीर: छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के नवागढ़ थाना इलाके में एक वाहन ने बाइक (Bike) को टक्कर मार दी। इस हादसे बाइक सवार युवक 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे खबर लगते ही मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंची 112 की टीम ने संजीवनी 108 की मदद से दोनों को नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्राम भंवतरा का रहने वाला 10 साल का संदीप कश्यप अपनी दीदी के घर ग्राम हीरागढ़ आया हुआ था, जहां से वह अपने दोस्त हिरण कश्यप के साथ बाइक से घूमने के लिए निकला था। दोनों बाइक पर सवार होकर हीरागढ़ और टूरी गांव के बीच पहुंचे थे कि उन्हें किसी अज्ञात वाहन ने जोदार टक्कर मार दी। जिसमे एक की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा बुरी तरह से घायल हो गया।

शराब पार्टी करने वाले पढ़े खबर, नदी में दोस्त को डूबता देख भाग निकले साथी

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 10 साल के संदीप कश्यप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 15 वर्षीय हिरण कश्यप को घटना के 4 घंटे बाद भी होश नहीं आया है. घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस की डायल 112 को सूचना दी। तत्काल मौक पर पहुंची 112 की टीम ने संजीवनी 108 की मदद से दोनों को नवागढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अजमेर शरीफ दरगाह का खादिम सलमान गिरफ्तार, नूपुर के सिर पर रखा था इनाम

Related Post

श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट

कोलकाता पोर्ट अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम से जाना जाएगा

Posted by - January 12, 2020 0
कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट की 150वीं वर्षगांठ के मौके पर नेताजी इनडोर स्टेडियम में…
CM Vishnu Dev Sai

CM साय ने अधिवक्ता विवेक सारस्वत की पुस्तक “जीएसटी लॉ मैनुअल 2025” का किया विमोचन

Posted by - June 11, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai ) ने छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण से सम्मानित अधिवक्ता विवेक सारस्वत की नवीनतम पुस्तक…