Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं की देखभाल करेंगे एम्स और आर्मी के स्पेशलिस्ट डॉक्टर

257 0

प्रयागराज : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में देश विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए इस बार विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप स्वस्थ महाकुम्भ की योजना को साकार करने के लिए मेला क्षेत्र में युद्ध स्तर की तैयारी की जा रही है। इस बार के महाकुंभ में श्रद्धालुओं से लेकर महात्माओं तक के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की बड़े पैमाने पर तैनाती की जा रही है। इसी क्रम में यहां प्रयागराज के परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल तैयार किया जा रहा। वहीं, इस बार महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए एम्स रायबरेली और आर्मी अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं।

24 घंटे काम करेगा अस्पताल

परेड क्षेत्र में बन रहे 100 बेड वाले अस्पताल की जिम्मेदारी देख रहे वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर गौरव दुबे कहते हैं कि महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई समस्या न आने पाए इसके लिए हमारी तैयारी पुख्ता है। परेड ग्राउंड में 100 बेड का अस्पताल लगभग 70 फीसदी बनकर तैयार है। 13 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले जरूरी इंतजाम पूरे करने के लिए 24 घंटे काम चल रहा है। मेला के दौरान यहां 24 घंटे डॉक्टरों की तैनाती रहेगी, जहां अनलिमिटेड ओपीडी की क्षमता के हिसाब से सुविधाएं मौजूद रहेंगी।

डिलीवरी रूम और इमरजेंसी वार्ड की भी मिलेगी सुविधा

उन्होंने बताया कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मेल, फीमेल और चिल्ड्रन वार्ड अलग-अलग तैयार किए जा रहे हैं। इसके अतिरिक्त डिलीवरी रूम, इमरजेंसी वार्ड और डॉक्टर्स रूम भी रहेंगे। जांचों की भी विशेष व्यवस्था होगी। जिससे यहां आने वाले किसी एक भी व्यक्ति को किसी प्रकार की असुविधा न होने पाए। विशेष तौर पर सामान्य जांच के बाद मरीज को तत्काल दवा उपलब्ध कराने का भी पूरा इंतजाम रहेगा।

श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएंगी

इसके साथ ही विशेष सुविधाओं वाले 20-20 बेड के आठ छोटे अस्पताल भी श्रद्धालुओं की देखभाल के लिए तैयार किया जा रहे हैं। मेला क्षेत्र और अरैल में 10-10 बेड के दो आईसीयू, आर्मी हॉस्पिटल की ओर से बनाए जा रहे हैं, जहां श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वहीं, झूंसी के 25 बेड वाले अस्पताल में 10 बेड का आईसीयू एम्स रायबरेली बनाएगा, जहां 24 घंटे मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए दो अस्पतालों में तैनात रहेंगे विशेषज्ञ

दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक समागम में 45 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अंदाजा है। जिसके मद्देनजर सभी को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लक्ष्य है।

इसी उद्देश्य के तहत देश-विदेश से महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य की देखभाल के लिए विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जा रही है। इसमें सामान्य अस्पतालों के अलावा संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए भी दो अस्पतालों का इंतजाम किया गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी।

Related Post

CM Yogi expressed grief

सीएम योगी ने उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया

Posted by - June 19, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने जनपद उन्नाव में आकाशीय बिजली गिरने से हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त…
priyanka gandhi

प्रियंका गांधी बोली- बेरोजगारी है चरम पर, क्या यह संयोग या प्रधानमंत्री का प्रयोग?

Posted by - February 4, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने मंगलवार को पहली रैली की।…
गठबंधन से इनकार पर कांग्रेस का बयान

यूपी में गठबंधन से मायावती का इनकार,कांग्रेस ने कहा – हमें उनकी जरूरत नहीं

Posted by - March 13, 2019 0
लखनऊ। लोकसभा चुनाव 2019 में बसपा कांग्रेस के साथ किसी भी राज्य में गठबंधन नहीं करेगी। बसपा सुप्रीमो मायावती ने…
AK Sharma-Akhilesh

अखिलेश राज में ‘कटियाबाजों’ को मिला संरक्षण : एके शर्मा

Posted by - May 10, 2026 0
लखनऊ। प्रदेश भर में अज्ञात लोगों द्वारा समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘कटियाबाज’ बताते हुए लगाए गए पोस्टरों के…
CM Yogi

रंग व विकास की योजनाओं संग सुहावनी हो गई सरोजनीनगर की होलीः मुख्यमंत्री

Posted by - March 10, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय में आयोजित ‘3 साल बेमिसाल,…