Special principal secretary

विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने की सूचना विभाग के कार्यों की समीक्षा

478 0

देहरादून: विशेष प्रमुख सचिव (Special principal secretary) मुख्यमंत्री एवं सूचना अभिनव कुमार (Abhinav Kumar) ने सोमवार को सचिवालय में सूचना विभाग (Info Department) के कार्य कलापों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में शासन एवं विभाग के उच्चाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में विशेष प्रमुख सचिव सूचना ने निर्देश दिये कि आधुनिक संचार तकनीकि के वर्तमान बदलती परिस्थिति के अनुकूल विभागीय कार्यकलापों को बेहतर ढंग से सम्पादित करने के लिये विभागीय ढांचे के पुनर्गठन का प्रस्ताव तैयार किया जाए।

उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं एवं कार्य कलापों की जानकारी राज्य के सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुगमता एवं त्वरित ढंग से सुनिश्चित हो इसकी प्रभावी कार्य योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रति क्या प्रतिक्रिया रहती है इसके अनुश्रवण का भी प्रभावी तंत्र विकसित करने पर ध्यान दिया जाए।

दिये निर्देश

उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि विभागीय कार्यकलापों एवं प्रक्रियाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, आधुनिक संचार सुविधाओं की जानकारी एवं वर्तमान परिस्थितियों के अनुकूल अपने कार्य दायित्वों के बेहतर ढंग से सम्पादन के लिये सूचना अधिकारियों एवं अपर जिला सूचना अधिकारियों को प्रतिष्ठित जन संचार संस्थानों के माध्यम से प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

राज्य को बेहतर पहचान मिलने में मदद

विशेष प्रमुख सचिव ने पत्रकारों के कल्याण के लिये गठित पत्रकार कल्याण कोष की नियमित बैठक आयोजित किये जाने के साथ ही उत्तराखण्ड की फिल्म नीति को और बेहतर बनाये जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि फिल्म नीति फिल्मांकन के अनुकूल होने पर अधिक से अधिक फिल्मकार यहां आयेंगे तथा इससे राज्य को बेहतर पहचान मिलने में मदद मिलेगी।

राधा रतूड़ी ने ली मुख्यमंत्री कार्यालय से सम्बद्ध अधिकारियों की बैठक

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर अपर सचिव एवं महानिदेशक सूचना रणवीर सिंह चौहान, संयुक्त सचिव एस.एस.टोलिया, अपर निदेशक डॉ. अनिल चंदोला, संयुक्त निदेशक आशीष त्रिपाठी, के.एस. चौहान, उपनिदेशक मनोज श्रीवास्तव, रवि बिजारनियां, अनुसचिव रजनीश जैन, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

संधु ने सचिवालय में मसूरी के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण पर ली जानकारी

Related Post

CM Dhami met Defense Minister Rajnath Singh

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से की भेंट, नंदा राजजात यात्रा मार्ग PWD के पास रखने का किया अनुरोध

Posted by - November 16, 2025 0
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) से शिष्टाचार…
CM Dhami

सीएम धामी की अध्यक्षता में हुई 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक

Posted by - July 8, 2022 0
हल्द्वानी: कुमाऊं मंडल के अंर्तगत 05 करोड़ से अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा बैठक सर्किट हाउस, काठगोदाम में मुख्यमंत्री…
cm trivendra singh rawat

उत्तराखंड में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री रावत दिल्ली रवाना

Posted by - March 8, 2021 0
देहरादून। उत्तराखंड में मनमुटाव और नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (CM Rawat) दिल्ली रवाना। शनिवार को…
CM Dhami

सीएम धामी ने दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु एलायंस एयर की हवाई सेवा का किया शुभारम्भ

Posted by - March 14, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरुवार को कैम्प कार्यालय, देहरादून में दिल्ली से पिथौरागढ़ हेतु प्रारम्भ हो…
CM Dhami

उपनल कर्मियों को बड़ी राहत, समान कार्य–समान वेतन पर मुख्यमंत्री से जताया आभार

Posted by - January 16, 2026 0
देहरादून : उपनल कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट…