CM Dhami

धामी सरकार 2.0 के तीन साल पूरे, सीएम गिनाई उपलब्धियां

217 0

देहारादून। सरकार के तीन साल होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि इन तीन वर्षोंं में पार्टी ने जनहित में साहसिक कदम उठाए हैं।

उन्होंने (CM Dhami) प्रदेश सरकार के तीन वर्षों को देवभूमि के लिए शानदार, ऐतिहासिक और इतिहास निर्माण करने वाला बताया। कहा कि पीएम मोदी के मार्गदर्शन में युवा उत्तराखंड युवा मुख्यमंत्री की अच्छी सोच, मेहनत और दृढ़ शक्ति से तीव्रता से आगे बढ़ रहा है।

सीएम (CM Dhami) ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से जो भी वादे किए, वे सभी पूरे हुए। हमारी प्राथमिकता राज्य की डेमोग्राफी एवं उसके देवभूमि स्वरूप को बरकरार रखने की है। समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, दंगारोधी कानून और सख्त भू कानून जैसे ऐतिहासिक एवं साहसिक कदम उठाए।

सीएम धामी (CM Dhami) ने प्रदेश की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में विकट परिस्थिति के दौरान भी जनता ने अपना हाथ हमपर रखा। हमारी पार्टी पर भरोसा जताया, जिसके लिए मैं हद्य से देवतुल्य जनता का धन्यवाद देता हूं।

Related Post

नमस्ते इवांका

अब भारत बोलेगा ‘नमस्ते इवांका’, डोनल्ड ट्रंप के साथ बेटी और दामाद भी आएंगे भारत

Posted by - February 21, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दौरे को लेकर एक बड़ी खबर आई है। मिली जानकारी के अनुसार ट्रंप…
PM MODI

PM मोदी के खिलाफ TMC ने दर्ज कराई शिकायत, कहा- बांग्लादेश दौरे पर तोड़ी आचार संहिता

Posted by - March 30, 2021 0
ऩई दिल्ली। बांग्लादेश दौरे को लेकर तृणमूल कांग्रेस लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Pm Narendra Modi) को घेर रही है। अब…
Bhajanlal Cabinet

कोचिंग सेंटर्स को कानूनी दायरे में लाने के लिए आएगा विधेयक, राज्य कौशल नीति का अनुमोदन

Posted by - March 8, 2025 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में मंत्रिमण्डल (Bhajanlal Cabinet) की बैठक आयोजित हुई। बैठक…