देश के विकास में इन महिलाओं ने दिया विशेष योगदान

1193 0

लखनऊ डेस्क। भारत का नवनिर्माण इसकी आज़ादी में भारतीय नारी का असीम योगदान रहा है। महिलाओं ने न सिर्फ कड़े संघर्ष से मिली स्वतंत्रता को बनाए रखा, बल्कि हर क्षेत्र में अपने देश का नाम मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के साथ बुलंदियों तक पहुंचाया।

ये भी पढ़ें :-चन्द्रयान-2 : इसरो के इतिहास में पहली बार दो महिला वैज्ञानिकों के हाथ में थी कमान 

आपको बता दें महिलाएं दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में महापौर, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री, राज्य मंत्री और सांसदों के पद पर आसीन हो देश की प्रगति के लिए कार्यशील हैं। देश के विभिन्न राज्यों के ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों में भी महिलाएं विभिन्न पदों पर आसीन हैं। अनेक सामाजिक संगठनों के बल पर राष्ट्र की छवि निखारने का बीड़ा महिलाओं ने उठाया है।

ये भी पढ़ें :-चंद्रयान-2: ‘तारों ने मुझे हमेशा अपनी ओर आकर्षित किया- रितु करिधाल 

जानकारी के मुताबिक राजनैतिक और सामाजिक सुधारों के क्षेत्र में महिलाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। विजय लक्ष्मी पंडित ने चार बार संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का प्रतिनिधित्व किया। 1953-54 में वह संयुक्त राष्ट्र महासभा की सदस्य भी रहीं। इंदिरा गांधी ने देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के तौर पर शासन व्यवस्था बखूबी संचालित की। उनके नेतृत्व में भारत राजनीतिक मोर्चे पर ही आगे नहीं बढ़ा बल्कि आर्थिक, वैज्ञानिक और तकनीकी क्षेत्रों में उसने उल्लेखनीय प्रगति की है। शांतिदूत मदर टेरेसा ने विदेशी होते हुए भी भारत को अपना कर्मक्षेत्र बनाया। कलकत्ता में ’द सोसाइटी ऑफ द मिशनरीज़ ऑफ चैरिटी’ नामक संस्था के माध्यम से उन्होंने ग़रीबों, दीन-दुखियों, लाचारों की सेवा का बीड़ा उठाया।

Related Post

CM Yogi expressed grief

हाथरस हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख की आर्थिक सहायता की घोषणा की

Posted by - July 2, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने हाथरस की दुर्घटना (Hathras Incident) पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जांच के…
CM Yogi

जीएसटी रिफॉर्म से होने वाले लाभ को व्यापारी से लेकर ग्राहकों तक पहुंचाए जनप्रतिनिधि- मुख्यमंत्री

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश सरकार में शामिल एनडीए के…

सपा करेगी ब्लॉक प्रमुख चुनाव में धांधली को लेकर 15 से तहसील में प्रदर्शन

Posted by - July 10, 2021 0
लखनऊ। सपा मुखिया अखिलेश यादव के निदेर्शानुसार 15 जुलाई को ब्लाक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनावों में भाजपा…