RAM GOVIND CHAUDHARY

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल से की मुलाकात, आजम से जुड़े मुकदमे को लेकर सौंपा ज्ञापन

819 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Anandi Ben Patel) से मुलाकात की। इस दौरान सपा के प्रतिनिधिमंडल ने आजम खान और उनके परिवार पर मुकदमों की वापसी व जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने की मांग की।

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार पर मुकदमों की वापसी व जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल आनंदीबेन  (Anandi Ben Patel) से मुलाकात की। नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी ने बताया कि इस पर यूपी राजपाल से आश्वासन मिला है।

फर्जी मुकदमा लगाकर आजम खान व उनकी पत्नी-बेटे को भेजा जेल

आज शनिवार के दिन सपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन (Anandi Ben Patel) से मुलाकात की है। मुलाकात के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान और उनके परिवार पर मुकदमों की वापसी एवं जौहर विश्वविद्यालय पर कार्रवाई को वापस लेने की मांग की गई है।

साइकिल यात्रा का स्वागत कर बोले अखिलेश यादव- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार

रामगोविंद चौधरी (Ram Govind Chaudhary) ने कहा कि प्रदेश सरकार आजम खान उनकी पत्नी और बेटे पर बेवजह के मुकदमे लिखवा रही है। साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर के जौहर विश्वविद्यालय को समाप्त करने की कोशिश कर रही है। इस संबध मे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की है। उनसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर मुकदमे भी शामिल है।

राजेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, कई संगठनों के अध्यक्ष, छात्र संगठन एवं यूथ ब्रिगेड के कई पदाधिकारी भी शामिल रहे।

सरकार में धरना प्रदर्शन अपराध

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हुए सपा प्रतिनिधिमंडल से रामगोविंद चौधरी (Ram Govind Chaudhary) ने कहा कि प्रदेश में अब अपने अधिकार को लेकर धरना प्रदर्शन अपराध में शामिल हो गया है। लोग अपने अधिकारों के लिए आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। उन पर मुकदमे देखे जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में क्राइम व्यवस्था पर कई सवाल उठाएं।

‘सरकार को जाना है अखिलेश यादव को आना है’

समाजवादी पार्टी के नेता विरोधी दल रामगोविंद चौधरी (Ram Govind Chaudhary) ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार इस बात को समझ चुकी है। वह दोबारा सत्ता में नहीं आएगी। इसी वजह से प्रदेश सरकार अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर तरह-तरह के धाराओं में मुकदमे लिखवा रहे हैं।

Related Post

Maha Kumbh

महाकुम्भ में श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए की गई विशेष व्यवस्था

Posted by - January 20, 2025 0
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को ठंड से बचाने के लिए योगी सरकार ने ऑनलाइन इंतजाम भी…
CM Yogi

एआई और डेटा एनालिटिक्स का बढ़ाएं उपयोग, कर संग्रह व्यवस्था को मिलेगी मजबूती: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - May 2, 2025 0
लखनऊ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने राजस्व संग्रहण में पारदर्शिता, तकनीकी दक्षता और उत्तरदायित्व के साथ कार्य किये जाने…
CM Yogi

विनाश के दूत और भ्रष्टाचार के फरिश्ते हैं कांग्रेस, राजद व झामुमोः सीएम योगी

Posted by - November 5, 2024 0
कोडरमा/हजारीबाग/जमशेदपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मंगलवार से चुनावी दौरे पर उतरे। पहले दिन सीएम ने झारखंड में प्रचार किया।…
CM Yogi

सपा के डीएनए में गुंडागर्दी, नबाब सिंह यादव सपा का असली चेहरा: योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 3, 2024 0
मैनपुरी। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मैनपुरी पहुंचकर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर जमकर निशाना…