Sonu Sood

सोनू सूद ने 20 हजार प्रवासी कामगारों को नोएडा में किया घर ऑफर

1071 0

मुंबई। देश भर में कोरोना वायरस महामारी का कहर जारी है। इस महामारी के कारण गरीब और प्रवासी कामगार सबसे अधिक प्रभावित हुए हैं। आपदा के इस बुरे दौर में इन प्रवासी कामगारों की मदद कर बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद मसीहा बन गए हैं।

घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ान के किराये होंगे महंगे, 1 सितंबर से बढ़ेंगी एविएशन सिक्योरिटी फीस

उन्होंने पैसों के अभाव में पैदल घर जा रहे लोगों को बसों में बैठाकर घर पहुंचाने का काम शुरू किया। अभी भी उनके ट्विटर अकाउंट में जो इमेज लगाई गई है, उसमें लिखा है कि – ‘पैदल घर मत जाना’।

अपने 47वें जन्मदिन के अवसर पर सूद ने ऐलान किया था कि वह अब प्रवासियों को नौकरी दिलवाने में मदद करेंगे। उन्होंने इसके लिए ‘प्रवासी रोजगार’ नाम से एक ऐप भी लॉन्च किया था। सूद ने अपने प्रयासों से 58 प्रवासियों को नौकरी दिलाई थी।

https://twitter.com/SonuSood/status/1297763225002323969

इस बार सोनू सूद ने बहुत बड़ा काम कर दिया है। वह ऐसा काम है, जो सरकार भी आसानी से नहीं कर पाती है। सूद ने 20 हजार प्रवासी कामगारों को नोएडा में घर       ( migrant workers home in Noida ) ऑफर किया है। उन्होंने खुद ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है।

उन्होंने लिखा है कि 20 हजार कामगारों के लिए घर बनाने का काम ( migrant workers home in Noida ) ‘नेशनल एसोसिएशन फॉर एलिवेशन कॉन्ट्रैक्टर के अध्यक्ष ललित ठुकराल के साथ मिलकर चौबीसों घंटे काम करेंगे।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत में गिरावट, जानिए सोने-चांदी की कीमतों का रेट

इससे पहले सोनू ने पहली बार बताया है कि उनके पास हर रोज कितने लोग मदद मांगने आते हैं। सोनू सूद ने इस बारे में भी आंकड़े शेयर किए हैं। अपने ट्विटर अकाउंट पर उन्होंने बताया था कि कितने लोग उनसे अलग-अलग माध्यम से मदद मांगने आते हैं।

Related Post

Jennifer

जेनिफर लोपेज ने अपने बच्चे एम्मे के बारे में बताया, उजर्स बोले- momgoal

Posted by - June 20, 2022 0
लॉस एंजिल्स: हॉलीवुड स्टार जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) ने एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान लिंग-तटस्थ सर्वनामों का उपयोग करते हुए…

बर्थडे स्पेशल: प्रियंका से पहले कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका निक जोनास का नाम

Posted by - September 16, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। मशहूर अमेरिकन सिंगर निक जोनस 16 सितंबर को अपना 27वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं।निक और प्रियंका की…