PETA honored

सोनू सूद और श्रद्धा कपूर बने हॉटेस्ट वेजीटेरियन, पेटा ने किया सम्मानित

1399 0

मुंबई। जानवरों के लिए सराहनीय काम करने वाली संस्था पीपुल फॉर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल (पेटा) ने सोनू सूद और श्रद्धा कपूर को वर्ष 2020 के लिए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुना है।

बता दें कि इस साल के लिए पेटा ने दो नए हॉटेस्ट वेजिटेरियन चुने हैं। इनमें सोनू सूद और श्रद्धा कपूर का नाम शामिल है। सोनू सूद ने पेटा के ‘प्रो वेजिटेरियन प्रिंट इंडिया कैंपेन’ और ‘हग अ वेजिटेरियन डे’ में हिस्सा लिया था। इसके अलावा सोनू सूद ने सोशल मीडिया पर एक मुहिम को भी बढ़ावा दिया था, जिसमें फास्टफूड आउटलेट चेन कंपनी मैकडॉनल्ड्स से कहा गया कि वे अपने मेन्यू में वीगन बर्गर को बढ़ावा दें।
इसके अलावा सोनू सूद ने एक बार कबूतर की जान भी बचाई थी।

सर्दियों में चेहरे पर गेहूं के आटे से ऐसे लाएं निखार, जानें इस्तेमाल का तरीका

वहीं, श्रद्धा कपूर ने पेटा कुक बुक से प्रेरणा लेकर ही नॉनवेज खाना छोड़ दिया था। अब श्रद्धा कपूर हर मौके पर जानवरों के बारे में बात करती नजर आती हैं। इस बारे में पेटा ने कहा कि जब भी ये दो स्टार खाना खाने बैठते हैं तो दुनिया मे बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। पेटा ने कहा कि वे दोनों ही हस्तियों का सम्मान करता है।

Related Post

बर्थडे स्पेशल: महिमा का टेनिस प्लेयर के साथ जुड़ा था नाम, नहीं चल सका रिश्ता

Posted by - September 13, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। 13 सितंबर 1973 को दार्जलिंग में जन्मीं बॉलीवुड अभिनेत्री महिमा चौधरी के बारे में भला कौन नही जानता…
Karthik Aryan

कार्तिक बोले-शाहरुख से मेरी कोई तुलना नहीं, लेकिन ऐसी तारीफ सम्मान की बात

Posted by - February 12, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘लव आजकल’ को लेकर काफी चर्चा में हैं। बता दें कि फिल्म…

‘कैप्टन मार्वल’ बनने के लिए इस एक्ट्रेस बहाया पसीना

Posted by - January 30, 2019 0
नई दिल्ली। मारवल स्टूडियोज की अगली फिल्म ‘कैप्टन मार्वल ‘ में हॉलीवुड एक्ट्रेस ब्री लारसन कैरोल डेनवर्स उर्फ कैप्टन मारवल…
'निरहुआ' के रोड शो

बीजेपी प्रत्याशी निरहुआ के रोड शो के दौरान लगे ‘अखिलेश जिन्दा बाद के नारे’

Posted by - April 8, 2019 0
आजमगढ़। भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव कुछ दिन पहले ही बीजेपी में शामिल हुए हैं और आजमगढ़ से लोकसभा…