सोनिया गांधी का पार्टी नेताओं को संदेश, बोली- अनुशासन-एकजुटता दिखानी होगी

574 0

नई दिल्‍ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर पार्टी नेताओं को हिदायत दी है। उन्‍होंने मंगलवार को महासचिवों, प्रदेश प्रभारियों और राज्य इकाइयों के अध्यक्षों के साथ बैठक की। इस बैठक में सोनिया गांधी ने पार्टी के प्रदर्शन से लेकर जमीनी स्तर तक कांग्रेस के संदेश पर नेताओं के साथ चर्चा की। इसी के साथ ही कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भाजपा पर भी निशाना साधा।

वहीं, सोनिया गांधी ने नसीहत देते हुए कहा कि, देश के जुड़े अहम मुद्दों पर कांग्रेस रोज बयान जारी करती है लेकिन मेरा अनुभव है कि वह जमीनी कार्यकर्ताओं तक नहीं पहुंचता है। नीतिगत मुद्दों पर राज्य स्तर के नेताओं में मुझे वैचारिक स्पष्टता और एकजुटता की कमी और दिखती है। निजी महत्‍वाकांक्षाओं से ऊपर उठते’ हुए पार्टी को मजबूत करने पर सबका ध्‍यान होना चाहिए।

अपनी बैठक में भाजपा पर निशाना साधते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि, हमें बीजेपी-आरएसएस की विद्वेषपूर्ण विचारधारा का मुकाबला करना है। हमें अनुशासन और एकजुटता दिखानी होगी। उन्‍होंने कहा, हमारा अपना इतिहास इस बात का गवाह है कि अगर किसी संगठन को अन्याय और असमानता के खिलाफ सफल होना है, अगर उसे हाशिए पर पड़े लोगों के अधिकारों की प्रभावी रूप से हिमायत करनी है, तो उसे जमीनी स्तर पर एक व्यापक आंदोलन खड़ा करना होगा।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा का किया अनावरण

Posted by - November 6, 2022 0
बलिया/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को चंद्रशेखर उद्यान में पूर्व प्रधानमंत्री जननायक चंद्रशेखर की भव्य प्रतिमा का…
घायल व्यक्ति ने तोड़ा दम

लापता युवक का मिला शव

Posted by - March 10, 2021 0
कानपुर के चकेरी क्षेत्र से पिछले दो दिनों से लापता दो युवकों का शव मंगलवार को पड़ोसी जिले उन्नाव के…
Looking for hate in the game

अमेठी : सवालों के घेरे में राहुल गांधी का नामांकन! 22 अप्रैल को होगी सुनवाई

Posted by - April 20, 2019 0
अमेठी। अमेठी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए गए नामांकन के खिलाफ आपत्ति जताई गई है। अमेठी कलेक्ट्रेट में…
State government is committed to promote Ayurveda: CM Dhami

धामी ने 10वीं विश्व आयुर्वेद कांग्रेस एवं आरोग्य एक्सपो प्रोसेडिंग विमोचन समारोह

Posted by - August 11, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा है कि राज्य सरकार प्रदेश में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए…