Sonia Gandhi

कोरोना की शिकार हुई सोनिया गांधी, पॉजिटिव आई टेस्ट रिपोर्ट

556 0

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) कोरोना (Covid-19) वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कांग्रेस के प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ये जानकारी दी। सुरजेवाला के मुताबिक उन्हें हल्का बुखार है साथ ही उनमें कोरोना के कुछ और भी लक्षण दिख रहे हैं। सोनिया ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।

कांग्रेस के कई और नेता भी संक्रमण की चपेट में आ गए हैं। सुरजेवाला के मुताबिक ये वो नेता और कार्यकर्ता हैं जिनसे सोनिया गांधी ने पिछले दिनों मुलाकात की थी। बता दें कि कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल पहले से ही कोविड पॉजिटिव हैं। पिछले साल अप्रैल में राहुल गांधी को भी कोरोना हो गया था।

सोनिया और राहुल पर ED की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में भेजा समन

वर्चुअल पेशी की मांग!

बता दें कि बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी को समन भेजा है। 8 जून को उन्हें ईडी के सामने पेश होना है। सूत्रों के मुताबिक सोनिया के कोरोना पॉजिटिव होने की वजह से उनके वकील वर्चुअल पेशी की मांग कर सकते हैं।

अमित शाह पर छाया सम्राट पृथ्वीराज का जादू, फिल्म देखने के बाद पत्नी से बोले- चलिए हुकुम

Related Post

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशी ब्लैक लिस्ट

तब्लीगी जमात से जुड़े 960 विदेशियों को किया ब्लैक लिस्ट, भारतीय वीजा भी रद्द

Posted by - April 2, 2020 0
नई दिल्ली। गृह मंत्रालय ने पर्यटक वीजा पर तब्लीगी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने के कारण 960 विदेशियों को ब्लैक…
cm yogi

GIS मुख्य समारोह से जुड़ेंगे सभी जनपद, उद्यमियों को करें आमंत्रित: सीएम योगी

Posted by - January 19, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के मार्गदर्शन में आज…
akhilesh-yadav

साइकिल यात्रा का स्वागत कर बोले अखिलेश यादव- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार

Posted by - March 20, 2021 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का लखनऊ में…