Sonakshi Sinha

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया अपना स्टनिंग लुक, फैंस से किया घर पर रहने का आग्रह

1321 0

मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैम-अप फोटो शेयर की और साथ ही अपने फैंस को कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच घर पर रहने का आग्रह किया।

सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ग्लैमरस फोटो शेयर की। फोटो के साथ उन्होंने लॉकडाउन में होने का दुख भी जताया। उन्होंने कहा कि तैयार हूं पर कहीं बाहर नहीं जा सकती हूं। उन्होंने सभी से घर पर रहने का आग्रह किया।

अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें वह पिंक ड्रेस में बेहद ही ग्लैमरस नजर आ रही हैं। उन्होंने फोटो को कैप्शन में लिखा,’तैयार हूं, लेकिन कहीं जाना नहीं है #घर पर रहो।’

फोटो पोस्ट होने के कुछ ही घंटो में पोस्ट पर 1 लाख से अधिक लाइक मिल चुके हैं और फैंस इस फोटो को काफी पसंद कर रहे हैं।

कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने बहुत से लोगों को संक्रमित किया है और कोविड-19 के मामलों की संख्या तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ दिनों में कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ गए हैं।

हाल ही में, विक्की कौशल, अक्षय कुमार, गोविंदा, परेश रावल, आलिया भट्ट, रणबीर कपूर कोविड पॉजिटिव हुए थे।

वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनाक्षी (Sonakshi Sinha) ने हाल ही में अपनी डिजिटल डेब्यू फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा वह फिल्म भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया में भी नजर आने वाली हैं।

Related Post

taapsee pannu

उत्तराखंड त्रासदी : मलबे में दबे शख्स की जवानों ने बचाई जान, तापसी पन्नू ने कही ये बात

Posted by - February 7, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड के चमोली जिले में मची तबाही पर आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया के जरिए…
सुपरहीरो एक्शन फिल्म

सुपरहीरो एक्शन फिल्म अली अब्बास जफर के साथ नजर आएगी कैटरीना कैफ

Posted by - February 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ जल्द ही निर्देशक अली अब्बास जफर सुपरहीरो एक्शन फिल्म में नजर आने वाली है। यह…
साइना नेहवाल की बायोपिक

साइना नेहवाल की बायोपिक में परिणीति की एक्टिंग देख डायरेक्टर बोले- बेहतरीन अदाकारा

Posted by - January 19, 2020 0
नई दिल्ली। बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल की बायोपिक ‘साइना’ के निर्देशक अमोल गुप्ते ने फिल्म की मुख्य अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा…