sonakshi sinha

सोनाक्षी ने कर ली सगाई, फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

658 0

मुंबई। बॉलीवुड की गॉर्जियस डीवा सोनाक्षी (Sonakshi) ने सगाई कर ली है। एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ की ये बड़ी गुड न्यूज अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस संग शेयर की है। सोनाक्षी (Sonakshi) के अचानक सगाई करने की खबर ने फैंस को हैरान तो किया है, लेकिन ये खबर सुनकर फैंस खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं।

सोनाक्षी (Sonakshi) ने फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग

सोनाक्षी (Sonakshi) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तीन अलग-अलग फोटोज शेयर करके अपनी इंगेजमेंट की खबर साझा की है। एक फोटो में दबंग गर्ल सोनाक्षी अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं।

सोनाक्षी के लविंग फिऑन्से उनका हाथ थामे दिख रहे हैं। हालांकि, सोनाक्षी के लविंग पार्टनर कौन है, इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है, क्योंकि एक्ट्रेस ने अपने पार्टनर का चेहरा फोटोज में रिवील नहीं किया है।

सोनाक्षी सिन्हा ने शेयर किया अपना स्टनिंग लुक, फैंस से किया घर पर रहने का आग्रह

सोनाक्षी दूसरी फोटो में अपने डार्लिंग पार्टनर के कंधे पर प्यार से हाथ रखकर पोज देती हुई नजर आ रही हैं। वहीं, तीसरी तस्वीर में सोनाक्षी अपने पार्टनर का हाथ थामे हुए मुस्कुरा रही हैं।

सोनाक्षी की मिलियन डॉलर स्माइल उनकी खुशी को जगजाहिर कर रही है। भले ही सोनाक्षी ने अपने पार्टनर के नाम का खुलासा नहीं किया है, लेकिन  फिऑन्से संग सोनाक्षी के रोमांटिक पोज दोनों के रिश्ते की गहराई को बखूबी बयां कर रहे हैं।

धोखाधड़ी के आरोप में सोनाक्षी सिन्हा नहीं पहुंची कोर्ट, जारी होगा समन

Related Post

‘कसौटी ज़िंदगी’ में कोमोलिका बनकर आमना शरीफ करेंगी धांसू छोटे पर्दे पर धांसू वापसी

Posted by - September 26, 2019 0
लखनऊ डेस्क। टीवी की दुनिया में कशिश बन कर धमाल मचा चुकी आमना शरीफ अब ‘कसौटी ज़िंदगी के 2’ से…
AMITABH BACCHAN

FIAF अवॉर्ड पाने वाले पहले भारतीय बने अमिताभ बच्चन

Posted by - March 20, 2021 0
मुंबई। अमिताभ बच्चन  (Amitabh Bachchan) को प्रतिष्ठित इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स (FIAF) से सम्मानित किया गया है। शुक्रवार…

एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण सुरक्षकर्मी ने मांगी आईडी, देखें वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज

Posted by - June 22, 2019 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक वीडियो काफी वायरल तेजी से हो रहा है। दीपिका अपने पापा प्रकाश…