नागरिकता कानून

बॉलीवुड की कुछ हस्तियों ने जामिया के छात्रों का किया समर्थन तो कुछ ने किया विरोध

1008 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश में चारों तरफ विरोध का जमकर प्रदर्शन देखने को मिल रहा हैं। दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी के समीप और उत्तर प्रदेश के एएमयू में भी छात्र इस कानून के खिलाफ भारी विरोध का प्रदर्शन कर रहे हैं।

वहीं उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में हुई हिंसा में तीन छात्र भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने छात्रों पर लाठीचार्ज भी किया। इसी बीच बॉलीवुड की कई हस्तियों ने जहां इन छात्रों का समर्थन किया तो वहीं कुछ विरोध कर रहे हैं।

निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर लिखा- ‘जो लोग इस विधेयक का विरोध कर रहे हैं क्या उनमें से किसी को पता है कि आखिर ये है क्या? आपको क्या लगता है कि विरोध करने वाले और खुद को बुद्धजीवी कहने वालों ने इस बिल को विस्तार से पढ़ा होगा?’

16 दिसंबर 2019 का राशिफल: इन तीन राशियों वाले जरूर पढ़ें ये खबर 

तापसी पन्नू ने छात्राओं का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा- ‘आश्चर्यजनक है कि क्या यह शुरुआत है या अंत। जो भी हो लेकिन नए नियम लिखे जा रहे हैं। अगर कोई इनमें फिट नहीं है तो नतीजा आपके सामने है। यह वीडियो देख दिल टूट जाता है।’

अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने लिखा- ‘हम छात्रों के साथ हैं। दिल्ली पुलिस आप पर शर्म है।’

अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने ट्वीट किया कि ‘यह दुखद है। क्या किसी देश में यह सामान्य है? इतने फोर्स की क्या जरुरत है? स्टूडेंट्स के लाइब्रेरी के अंदर आंसू गैस कौन छोड़ रहा है?’

Related Post

रक्षा मंत्री और सीएम धामी ने गढ़वाल मण्डल को दी 111 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात

Posted by - January 6, 2022 0
उत्तरकाशी। केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (rajnath singh) व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (cm dhami) ने संयुक्त रूप से उत्तरकाशी…
Good Governance Week

एक बार फिर योगी सरकार ने रचा इतिहास, सुशासन सप्ताह में यूपी में 6 लाख से अधिक लोक शिकायतों का किया गया निस्तारण

Posted by - January 3, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार ने सुशासन सप्ताह-24 (Good Governance Week) के अवसर पर पूरे देश में सबसे अधिक लोक शिकायतों का…

राकेश टिकैत-7 महीने से देश का अन्नदाता राजधानी को घेर सड़क पर बैठा है, सरकार को शर्म नहीं आती?

Posted by - June 19, 2021 0
भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने आज केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राकेश टिकैट ने कहा- कृषि…