सोहा अली खान

बेटी इनाया के स्पोर्ट्स डे में सोहा अली खेलते हुई गिरी, VIDEO वायरल

852 0

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सोहा अली खान भले ही सिल्वर स्क्रीन से दूरियां बनाए हुए हैं, लेकिन वह अपने निजी जीवन की वजह से हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। सोहा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसके साथ ही अपनी नई-नई तस्वीर पोस्ट करती रहती हैं, जिस पर खूब लाइक और कमेंट आते हैं। हाल ही में सोहा अली खान अपनी बेटी ईनाया नेमू केमू के स्कूल फंक्शन में गई थी जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में हिस्सा लिया था।

सोहा अली खान ने स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रस्साकशी गेम बाकी अन्य बच्चों के पेरेंट्स के साथ खेल रही हैं

सोहा अली खान ने स्कूल का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह रस्साकशी गेम बाकी अन्य बच्चों के पेरेंट्स के साथ खेल रही हैं। अचानक इस गेम को खेलते हुए वह धड़ाम से गिर गई, उन्हें जरा भी चोट नहीं आई उन्होंने तुरंत उठकर हंसना शुरू कर दिया।

वह अपने फेल होने पर खूब हंस रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि यह मेरा पहला पेरेंट्स स्पोर्टस डे था, जिसमें मैं फेल हो गई। इस कैप्शन के साथ आगे उन्होंने गेम को आर्गेनाइज करने के लिए धन्यवाद किया हम आपसे बहुत प्यार करते हैं।

https://www.instagram.com/p/B8QbywQhbHS/?utm_source=ig_web_copy_link

सोहा का इंस्टाग्राम बेटी इनाया नौमी खेमू की तस्वीरों से भरा हुआ है। हाल ही में बेटी संग करण जौहर के जुड़वा बच्चों के बर्थ डे पार्टी में पहुंची थी, जिसमें मां बेटी दोनों बहुत प्यारी लग रही थी।

बता दें सोहा और कुणाल ने साल 2017 में बेटी ईनाया को जन्म दिया । दोनों शादी के पहले से एक-दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। सोहा भाभी करीना के साथ भी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं, वह अक्सर तैमूर के साथ मस्ती करती नजर आती हैं। वहीं, सोहा के पति कुणाल खेमू फिल्म ‘मलंग’ में नजर आएं हैं। इसके अलावा भी उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट्स हैं।

Related Post

कांग्रेस दफ्तर पहुंचकर प्रियंका, अपनी संभाली कुर्सी

Posted by - February 6, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस की महासचिव बनाई गई प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को पार्टी कार्यालय पहुंचीं और कार्यभार संभाला। पहले वह…
झारखंड विधानसभा चुनाव

कांग्रेस छल और स्वार्थ की , जबकि बीजेपी कर्म और सेवा की कर रही है राजनीति

Posted by - December 3, 2019 0
नई​ दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे दौर के मतदान से पहले चुनावी सभा कर…
बागी 3

निर्देशक का खुलासा : श्रद्धा कपूर ने बागी 3 के ली थी गाली देने की ट्रेनिंग

Posted by - March 1, 2020 0
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ और श्रद्धा कपूर अपनी आने वाली फिल्म बागी 3 के प्रमोशन में इन दिनों…
100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी

योगी के मंत्री बोले- 100 फीसदी क्राइम रोकने की गारंटी तो भगवान भी नहीं ले सकते

Posted by - December 5, 2019 0
उन्नाव। उन्नाव में रेप पीड़िता पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने के मामले में गुरुवार को योगी सरकार के मंत्री का…
मिरगी दौरों की रोकथाम पर शोध

बच्चों में मिरगी के दौरे रोकने के लिए दुनिया का सबसे बड़ा रिसर्च शुरू

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। ब्रिटेन और भारत के विश्वविद्यालयों के विशेषज्ञों ने भारत में मस्तिष्क चोटों से पीड़ित बच्चों पर दुनिया का…