cm yogi

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर कई घंटों तक नंबर-1 रहा #स्वच्छयूपीसशक्त_यूपी

437 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश को स्वच्छ और सशक्त प्रदेश बनाने में जुटी योगी सरकार (Yogi Government) की इस मुहिम को सोशल मीडिया पर भी जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सोशल मीडिया साइट ट्विटर पर #स्वच्छयूपीसशक्तयूपी टॉप ट्रेंडिंग में शुमार हो गया। इस हैशटैग के जरिए ट्विटर यूजर्स ने योगी सरकार द्वारा प्रदेश में स्वच्छता के लिए चलाए जा रहे तमाम अभियानों की प्रशंसा की तो प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए बेहतर कानून व्यवस्था और इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को भी सराहा।

नतीजतन, कुछ ही देर में यह हैशटैग ट्विटर के इंडिया ट्रेंड्स में नंबर एक पायदान पर पहुंच गया और 4 घंटे तक टॉप ट्रेंडिंग टॉपिक में शुमार रहा। इस दौरान स्वच्छयूपीसशक्तयूपी को टैग करते हुए 15.2 हजार से ज्यादा ट्वीट और रिट्वीट किए गए। 31.2 हजार इंगेजमेंट के साथ इस हैशटैग ट्रेंड की पोटेंशिअल रीच का आंकड़ा 19.86 करोड़ लोगों तक रहा। सबसे महत्वपूर्ण बात ये रही कि ये ट्रेंड पूर्णत: आर्गेनिक था।

अरुण यादव नाम के एक यूजर ने लिखा, ‘योगी जी (Yogi ji) ने यूपी से माफिया और गंदगी दोनों का सफाया कर दिया है।‘ एक अन्य यूजर सुधीर मिश्रा ने लिखा, ‘पुरानी सरकारों में यूपी के शहरों का नाम सबसे ज्यादा गंदगी वाले शहरों में आता था, आज वह शहर योगी सरकार में स्वच्छता की रैंक में ऊपर हैं।‘

राहुल कुमार वाल्मीकि ने लिखा, ‘पिछले 5 वर्षों में यूपी बहुत निखरा है। उद्योंगो का विस्तार हुआ है, प्रदेश के युवाओं को स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त हुए हैं। महाराज जी के नेतृत्व में यूपी सशक्त हुआ है।‘ डॉ. प्राची साध्वी ने लिखा, ‘यूं ही नहीं यूपी की अलग पहचान बनी है। योगी जी (Yogi ji) ने प्रदेश को स्वच्छ भी बनाया है और सशक्त भी।‘

सीएम ऑफिस की ओर से भी इस हैशटैग पर ट्वीट किए गए। इन ट्वीट्स में प्रदेश में स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे कार्यक्रमों और प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए किए गए प्रयासों से अवगत कराया गया। वहीं ट्विटर यूजर्स ने भी इस हैशटैग के जरिए अपने विचार व्यक्त किए।

Related Post

Maha Kumbh

’जीरो डिस्चार्ज’ से महाकुम्भ की स्वच्छता व्यवस्था ने स्थापित किया ग्लोबल सैनिटेशन बेंचमार्क

Posted by - February 17, 2025 0
महाकुम्भनगर। सनातन आस्था के परम पवित्र पर्वों में सर्वोपरि महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) आस्था, भक्ति, शांति, मुक्ति, पुण्य प्राप्ति के साथ…
CM Yogi

काशी-तमिल संगमम से उत्तर भारत के प्रति दुष्प्रचार करने वालों को किया बेनकाबः मुख्यमंत्री

Posted by - December 25, 2022 0
लखनऊ। भारत के अलग-अलग राज्यों के खानपान भले ही अलग-अलग हों, लेकिन इस खानपान के बाद जो स्वाद और ऊर्जा…
राजनाथ सिंह

भारतीय और चीनी सेना के सूझबूझ से वास्तविक नियंत्रण रेखा पर शांति कायम : राजनाथ

Posted by - November 15, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अरुणाचल प्रदेश दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पहुंचे। जहां पर उन्होंने बुमला इलाके…
CM Yogi

वन नेशन, वन इलेक्शन अभिनव पहल,लोकतंत्र की समृद्धि और उसकी स्थिरता होगी सुनिश्चितः सीएम योगी

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ। केंद्र की मोदी सरकार (Modi Government) ने शुक्रवार एक सितंबर को वन नेशन, वन इलेक्शन (One Nation-One Election) के…