स्मृति ईरानी को मिली कोरोना से मुक्ति, ट्वीट कर कहा धन्यवाद

1010 0

राजनीति डेस्क.    केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को आखिरकार कोरोना वायरस से मुक्ति मिल गयी है. स्मृति ईरानी ने कल गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानकारी खुद ही दी. आपको पता ही होगा कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी 28 अक्टूबर को कोरोना वायरस की चपेट में आई थीं, जिसके बाद से वो आइसोलेशन में रह रहीं थीं.

सिर्फ स्मृति ईरानी ही नही बल्कि कई मंत्री और वरिष्ठ नेता अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं. जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, अर्जुन राम मेघवाल, सुशील मोदी, शाहनवाज हुसैन, नितिन गडकरी, कृष्णपाल गुर्जर, श्रीपद नाइक और देवेंद्र फडणवीस जैसे कई दिग्गज नेता भी शामिल थे.

ड्रग केस: अर्जुन रामपाल पहुचें NCB के ऑफिस, आज होगी पूछताछ

स्मृति ईरानी ने कल ट्वीट कर लिखा कि, ‘मेरा कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है. सभी की प्रार्थनाओं के लिए शुक्रिया’.

इस खबर के बाद केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने खुशी जताते हुए कहा कि, ‘बधाई हो @smritiirani जी. महिलाओं के कल्याण, बुनकरों और श्रमिक वर्ग के लिए काम करने की नॉन-स्टॉप शैली को आत्मसात करने के लिए आपको शुभकामनाएँ!

 

Related Post

AK Sharma

2047 से पहले ही उत्तर प्रदेश वह मार्ग प्रदर्शित करेगा जो भारत के सपने को कर सकेगा साकार: एके शर्मा

Posted by - November 29, 2025 0
लखनऊ: राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने उत्तर प्रदेश के लिए एक व्यापक और प्रेरणादायक विज़न प्रस्तुत…
CM Yogi

एक्सीडेंटल हिंदुओं ने तो राम-कृष्ण पर भी सवाल खड़े कर दिए थे: योगी

Posted by - April 10, 2024 0
कठुआ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लोकसभा चुनाव-2024 के लिए प्रचार करने पहली बार योगी आदित्यनाथ जम्मू…