AK Sharma

अब लखनऊ शहर में रहकर मुस्कुराने में कोई शंका नहीं: एके शर्मा

448 0

लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी साइंटिफिक कन्वेंशन सेन्टर, केजीएमयू में केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने रु 185.497 करोड़ की 158 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। कार्यक्रम में माननीय नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा  (AK Sharma) ने कहा कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं।

प्रदेश की राजधानी में 1090 चौक पर लगे होर्डिंग का जिक्र करते हुए नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने कहा कि अब लखनऊ शहर में रहकर मुस्कुराने में कोई शंका नहीं है। पहले नगरों की हालत को देखकर मुस्कुराने में संशय था। कोई भी पूछ सकता था कि गलियों और सड़कों की गंदगी देखकर मुस्कुराया कैसे जा सकता है। लेकिन मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ  (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व  में  शहरों का कायाकल्प हो रहा है। साफ-सफाई  का सिलसिला सुबह 5 बजे से ही शुरू हो जाता है। सफाई कर्मी पूरी मेहनत और लगन के साथ शहरों की तस्वीर बदलने में लगे हुए हैं। प्रदेशवासियों का आत्मविश्वास बढ़ा है। अब नगरों की हर गली-कूचा व नाली तक साफ रहती है।

AK Sharma

 

केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने लोक निर्माण विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, लखनऊ नगर निगम, मण्डी समिति, जिला नगरीय विकास अभिकरण, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग एवं जिला ग्राम्य विकास अभिकरण की रु0 185.497 करोड़ की 158 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। रु 127.569 करोड़ की लागत से बनी 94 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया है और रु 57.928 करोड़ की लागत से बनने वाली 64 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है।

जिला नगरीय विकास अभिकरण में 19 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत रु 12.029 करोड़, नगर निगम लखनऊ की 17 परियोजनाओं का लोकार्पण किया गया जिसकी लागत रु 25.167 है। नगर निगम लखनऊ के अंतर्गत 1 परियोजना का शिलान्यास किया गया है जिसकी लागत रु 0.299 करोड़ है। मंत्री  एके शर्मा   (AK Sharma) ने कहा कि शिलान्यास से ज्यादा हो रहे लोकार्पण बताते हैं कि सरकार अपने कार्यों और जनता से किए गए वायदों के प्रति कितनी सजग है।

Rajnath Singh, AK Sharma

केन्द्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने लखनऊ की तारीफ करते हुए कहा कि राजधानी में 6 फ्लाई-ओवर का निर्माण हो चुका है और 6 फ्लाई-ओवर अंडर-कंस्ट्रक्शन है। इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में उत्तर प्रदेश पूरे भारत में नंबर वन बनेगा। केन्द्रीय रक्षा मंत्री ने नगर विकास विभाग के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि माननीय मंत्री  एके शर्मा  की जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है।

AK Sharma

कार्यक्रम में प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री  ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण विभाग मंत्री  जितिन प्रसाद, विधायक  आशुतोष टंडन ‘गोपाल ’ एवं लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया समेत अन्य गणमान्य उपस्थित रहे।

Related Post

Udhayanidhi Stalin

उदयनिधि के बयान से गर्माई सियासत, बीजेपी ने चुनाव आयोग से की शिकायत

Posted by - April 2, 2021 0
चेन्नई। तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान गुरुवार को पीएम मोदी पर हमला करते हुए डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन (Udhayanidhi Stalin)…
cm yogi

उत्तर प्रदेश बनेगा इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल सेंटर: मुख्यमंत्री

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल सेंटर बनाने के उद्देश्य से ‘उत्तर…
Akharas are preparing their own databases

महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

Posted by - December 10, 2024 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी…