CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय को महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने दिया जन्मदिन पर अनोखा तोहफा

311 0

रायपुर। आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) का जन्मदिन है। इस मौके पर हर कोई अपने लाडले मुख्यमंत्री को बधाई दे रहा है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला स्व सहायता समूह की बहनों ने भी अपने अंदाज में मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया है।

रायपुर में साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेला में शामिल होने आए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai) को स्व सहायता समूह की महिलाओं ने उनको जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान महिलाओं ने मिलेट्स के बने लड्डुओं को 60 के आकार में थाल में सजाकर मुख्यमंत्री को उपहार स्वरूप भेंट किया।

दरअसल ये मुख्यमंत्री (Vishnudev Sai) का साठवां जन्मदिन है इसलिए खास तौर पर 60 के आकार में लड्डुओं को सजाकर महिलाओं ने इसे तैयार किया था।

आपसे मिले स्नेह के इस ऋण को चुकाने के लिए मेरे पास शब्द भी नहीं: मुख्यमंत्री

इस मौके पर मुख्यमंत्री (Vishnudev Sai) ने कहा की छत्तीसगढ़ में महिला स्व सहायता समूह की बहने आर्थिक स्वावलंबन की नई कहानी लिख रही हैं और आने वाले समय में वो विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को पूरा करने में अपना अहम योगदान देने वाली हैं।

Related Post

SACHIN WAZE

एंटीलिया मामला: सचिन वाजे को 23 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Posted by - April 9, 2021 0
मुंबई। देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास एंटीलिया के बाहर एक गाड़ी में पाए गए विस्फोटक के मामले…
SS Sandhu

मुख्य सचिव ने श्री बद्रीनाथ एवं हेमकुंड साहिब-लोकपाल यात्रा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Posted by - September 27, 2022 0
बद्रीनाथ/जोशीमठ। मुख्य सचिव डॉ. एसएस संधू (SS Sandhu) ने मंगलवार को हेमकुंड साहिब और बद्रीनाथ धाम में यात्रा व्यवस्थाओं का…
CM Yogi

ट्रांसपोर्ट नगर हादसा: लोकबंधु अस्पताल पहुंचे सीएम योगी, कहा-पीड़ितों और उनके परिवार के साथ खड़ी है सरकार

Posted by - September 8, 2024 0
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में शनिवार को एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिर गई थी। इस हादसे में एक…