सिर्फ 8% किसानों को ही मिल रहा MSP का लाभ, जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली- टिकैत

808 0

कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं। किसानों का कहना है कि सरकार को MSP पर कानून बनाना होगा, वहीं सरकार का कहना है कि वह लिखित तौर पर एमएसपी लागू करने के लिए तैयार है। इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि सरकार की तरफ से किसानों को एमएसपी देने में काफी समय से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।

टिकैत ने दावा किया कि गेहूं सहित कई फसलें किसानों के बजाय बिचौलियों के माध्यम से खरीदी गई हैं और उनकी सरकारी रिकॉर्ड में जाली पहचान है। टिकैत का दावा है, “सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक देश भर के सिर्फ 8% किसानों को ही एमएसपी का लाभ मिल रहा है। जिसमें 40% किसानों की पहचान जाली है।”

जैसे ही ‘किसान’ शब्द आता है, वैसे ही सदन के माइक बंद हो जाते हैं- ट्वीट कर बोले हुड्डा

इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को यूपी में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर फसलों की खरीद में बड़े पैमाने पर अनियमितता का आरोप लगाया और सीबीआई जांच की मांग की। भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने दावा किया कि गेहूं सहित कई फसलें किसानों के बजाय बिचौलियों के माध्यम से खरीदी गई हैं और उनकी सरकारी रिकॉर्ड में जाली पहचान है। उन्होंने अपने एक बयान में कहा, “दरअसल, देश में आठ फीसदी किसानों को भी एमएसपी नहीं मिल रहा है। एमएसपी के नाम पर देश में सरकार किसानों को लूट रही है।”

Related Post

घटती नौकरी-बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई से राहत नहीं, 73 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

Posted by - August 1, 2021 0
कोरोना संकट से जूझ रहे देश में बढ़ती महंगाई भी किसी महामारी से कम नहीं है, सरकारी तेल कंपनियों ने…

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट में ही मिलेगा विमान का ईंधन

Posted by - July 16, 2021 0
भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड की उड्डयन इकाई ने नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में अपने एविएशन स्टेशन का शिलान्यास किया। बीपीसीएल…

किसानों का देशव्यापी प्रदर्शन आज, 26 जनवरी के हंगामे से प्रशासन सतर्क, किए 13 रास्ते सील

Posted by - June 26, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानून को लेकर किसानों का प्रदर्शन जारी है, शनिवार को कृषि बचाओ-लोकतंत्र बचाओ दिवस…
SIDBI

सिडबी का यूपीडा के साथ संयोजन, एरोस्पेस एवं रक्षा (A&D) क्षेत्र में…

Posted by - June 7, 2022 0
लखनऊ: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के संवर्द्धन, वित्तपोषण और विकास में रत देश की प्रमुख वित्तीय संस्था के…