शत्रुघ्न सिन्हा की सफाई

लोकसभा चुनाव 2019: मोहम्मद अली जिन्ना को लेकर सिन्हा की फिसली जुबान, दी सफाई

1053 0

छिंदवाड़ा। कांग्रेस के टिकट पर बिहार के पटना साहिब से चुनाव लड़ रहे शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कह दिया था कि भारत की आजादी और विकास में जिन्ना का भी योगदान है। इस बयान पर शत्रुघ्न सिन्हा ने आज सफाई दी।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: आज थमेगा चौथे चरण के लिए प्रचार, 29 अप्रैल को होगा मतदान 

आपको बता दें सिन्हा ने कहा कि मैंने कल जो भी कहा था वो स्लिप ऑफ टंग था, मेरी जुबान फिसल गई थी। मैं कहना चाहता था मौलाना आजाद, लेकिन मेरे मुंह से मो. अली जिन्ना निकल गया।

ये भी पढ़ें :-छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री को पड़ा दिल का दौरा,अस्पताल में भर्ती 

जानकारी के मुताबिक शत्रुघ्न सिन्हा ने मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के सौसर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस परिवार महात्मा गांधी से लेकर सरदार वल्लभ भाई पटेल तक, मो अली जिन्ना से लेकर जवाहर लाल नेहरू तक, इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और राहुल गांधी तक की पार्टी है। भारत की आजादी और विकास में इन सभी का योगदान है। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी में आया हूं। और एक बार आ गया हूं, पहली और शायद आखिरी बार, अब जाने का सवाल नहीं है।

Related Post

दिग्विजय का साध्वी प्रज्ञा पर निशाना

साध्वी प्रज्ञा पर दिग्विजय का निशाना, कहा- मसूद अजहर को श्राप दे देंगी तो सर्जिकल स्ट्राइक नहीं करनी

Posted by - April 28, 2019 0
भोपाल। पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा पर निशाना साधा है। उन्होने ने कहा कि बीजेपी उम्मीदवार…
CM Yogi

आज उत्तर प्रदेश का ऊर्जा उत्पादन एक नए उदाहरण को प्रस्तुत करते हुए दिखाई दे रहा है : सीएम योगी

Posted by - May 30, 2025 0
कानपुर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार उत्तर प्रदेश आगमन पर सीएम योगी (CM Yogi)…
CM Yogi congratulated PM Modi on his birthday

सीएम योगी ने पीएम से की मुलाकात, रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए किया आमंत्रित

Posted by - September 5, 2023 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश एक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात…