सिंघवी बोले- ॐ के उच्चारण से योग ज्यादा शक्तिशाली नहीं हो जाएगा, रामदेव बोले- सबको सन्मति दे भगवान

678 0

आज 7वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी के एक बयान से विवाद खड़ा हो गया है। सिंघवी ने ट्वीट कर कहा- ॐ के उच्चारण से ना तो योग ज्यादा शक्तिशाली हो जाएगा और ना अल्लाह कहने से योग की शक्ति कम होगी। योग गुरु रामदेव ने इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम, सबको सन्मति दे भगवान।

रामदेव ने कहा- अल्लाह, भगवान, खुदा सब एक ही है, ॐ बोलने में दिक्कत क्या है लेकिन, हम किसी को खुदा बोलने से मना नहीं कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा- इन सभी को भी योग करना चाहिए, फिर इन सभी को एक ही परमात्मा दिखेगा।

बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने इस मसले पर कहा कि ॐ के उच्चारण से हमारी शक्ति तो बढ़ती है इनकी शक्ति जरूर घट जाती है। इनकी शक्ति इसलिए घट जाती क्योंकि इनका वोट बैंक घट जाता है, वोट बैंक की राजनीति के चलते ये लोग ऐसा बोलते हैं। प्रवेश वर्मा ने कहा कि इनको लगता है कि पिछले 7 साल में कोई दंगा नहीं हुआ, 370 हटा तब भी शांति रही, राम मंदिर बन रहा फिर शांति है उससे इनको प्रॉब्लम है।

बीजेपी नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि छोटे नेताओं के ट्वीट करने से योग की महानता खत्म नहीं होती। कुछ ऐसे विषय रहते हैं कि जिस पर राजनीति के माध्यम से संकुचित मानसिकता को प्रदर्शन करना उचित नहीं है, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उनके इस बयान से कोई फर्क नहीं पड़ता।

Related Post

CM Yogi

शून्य से शिखर की यात्रा प्रधानमंत्री मोदी के जीवन का सारः सीएम योगी

Posted by - September 17, 2024 0
लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम लखनऊ के पटेल…
Census-2027

जनगणना-2027 के लिए जिला पंचायती राज अधिकारियों का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न

Posted by - March 19, 2026 0
जनगणना-2027 (Census-2027) के सफल एवं प्रभावी संचालन को लेकर बुद्धवार को पंचायती राज निदेशालय, लखनऊ में जनपदों से आये हुए…
CM Dhami expressed gratitude to PM Modi

PM ने उत्तराखंड को दिया ₹1200 करोड़ का राहत पैकेज, CM ने जताया आभार

Posted by - September 11, 2025 0
देहारादून। देवभूमि उत्तराखंड हाल के वर्षों में कई प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर चुका है। बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने…
CM Dhami

हिमालय एवं पर्यावरण संरक्षण सबकी सामुहिक जिम्मेदारी: सीएम धामी

Posted by - September 9, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को नगर निगम प्रेक्षागृह, देहरादून में हिन्दुस्तान मीडिया लि. द्वारा आयोजित…
CM Yogi

मानसरोवर भवन, उत्तराखंड व पूर्वांचल भवन का उपयोग शुरू करें नागरिकः योगी

Posted by - June 26, 2025 0
गाजियाबाद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि पीएम मोदी की प्रेरणा व मार्गदर्शन में पिछले 8 वर्ष में…