सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

697 0

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज किया गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान घोड़े को भाजपाई रंग में रंग दिया था, घोड़ा छावनी क्षेत्र के एक स्वागत द्वार के पास था। बताया जा रहा है कि भाजपा के पूर्व पार्षद रामदास गर्ग ने इसे बुलवाया था, घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा देखकर लोगों को यह पसंद नहीं आया। मामले में पीपुल्स फॉर एनीमल ने विरोध दर्ज किया है, स्थानीय प्रतिनिधियों का कहना है कि यह पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है।

लोगों ने पशु के साथ क्रूरता का आरोप लगाया और कहा कि भाजपा ने पशुओं को भी नहीं छोड़ा।जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान घोड़े को भाजपा के रंग में रंगने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पीपुल्स फार एनिमल के कार्यकर्ताओं ने संयोगिता गंज थाने में शिकायत दर्ज की। उनका कहना है कि यह पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 का उल्लंघन है। यात्रा के दौरान घोड़ा छावनी क्षेत्र में एक स्वागत द्वार के पास नजर आया।

अफगानिस्तान संकट पर रामदेव ने दिया ‘ज्ञान’, तो लोगों ने याद दिला दिया 40 रुपए पेट्रोल वाला बयान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा का जगह-जगह स्वागत हुआ। छावनी में एक जगह उन्हें नमकीन से तौला गया। इसके पहले केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि मैं सौभाग्यशाली हूं जो मुझे इंदौर जैसी ऐतिहासिक नगरी को नमन करने का मौका मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समस्त केंद्रीय मंत्रियों को आदेश दिए थे कि वह अपने क्षेत्रों में जन आशीर्वाद निकाल यात्रा निकालकर जनता की समस्या से रूबरू हो और उसका समाधान करें। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में 67 नई फ्लाइट्स शुरू की जा रही है। वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर एयरपोर्ट को अत्याधुनिक करना प्राथमिकता में है।

Related Post

Smriti Irani

पश्चिम बंगाल : ‘जयश्री राम’ के नारे के साथ स्मृति की चुनौती

Posted by - March 12, 2021 0
पश्चिम बंगाल ।  नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी के नामांकन दाखिल करने से पहले हुई रैली में केंद्रीयमंत्री स्मृति ईरानी (Smriti…

सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील पर सभी याचिकाएं की खारिज,कहा-विमान खरीदने पर सवाल उठाना गलत

Posted by - December 14, 2018 0
नई दिल्ली। शुक्रवार को राफेल डील की जांच की मांग से जुड़ी संभी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की निगरानी…
AK Sharma

15 मेगावाट का सोलर प्लांट बनकर तैयार, जल्द होगा उद्घाटन : ऊर्जा मंत्री

Posted by - January 13, 2024 0
अयोध्या/लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) आज शनिवार को अयोध्या धाम पहुंचकर ऊर्जा एवं…