सिल्वर मेडल के साथ घर पहुंचीं मीराबाई चानू, हुआ भव्य स्वागत

778 0

टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली भारतीय महिला वेटलिफ्टर मीराबाई चानू मंगलवार को अपने घर इंफाल पहुंच चुकी हैं। अपने गृहराज्य पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत किया गया। चानू के स्वागत के लिए खुद राज्य के मुख्यमंत्री नोंगथोमबाम बिरेन सिंह मौजूद थे। सीएम ने गमोसा ओढ़ाकर चानू का स्वागत किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, ‘आपको मणिपुर में वापस पाकर राज्य में हर कोई बेहद खुश है। टोक्यो ओलंपिक में आपकी उपलब्धि कोई मामूली उपलब्धि नहीं है और हमें आप पर बहुत गर्व है।’

पद्म पुरस्कारों के लिए केजरीवाल सरकार भेजेगी सिर्फ स्वास्थ्यकर्मियों के नाम, जनता करेगी चुनाव

इंफाल पहुंचने पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मणिपुर सरकार ने मीराबाई चानू को एक करोड़ रुपये से सम्मानित किया। इसके अलावा रजत पदक विजेता चानू को राज्य पुलिस में एडिशनल एसपी पद के से सम्मानित किया गया। इस दौरान मीरा भावुक हो गईं। उनके आंखों से खुशी के आंसू छलक गए। इस कार्यक्रम के दौरान राज्य के सीएम सहित अन्य आला अधिकारी मौजूद थे।

Related Post

भारत की बेटी प्रिया मालिक ने रचा इतिहास, इस बड़े टूर्नामेंट में जीता Gold

Posted by - July 25, 2021 0
टोक्यो से दूर बुडापेस्ट में भारतीय पहलवान प्रिया मलिक ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया…
Centurion Test

सेंचुरियन टेस्ट में भारत ने पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका को 113 रन से हराया

Posted by - December 30, 2021 0
सेंचुरियन टेस्ट (Centurion Test) में भारतीय क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका को यहां पहले टेस्ट मैच में 113 रनों से…
CM Yogi met Paris Paralympics gold medalist Praveen Kumar

सीएम योगी ने पेरिस पैरालंपिक के गोल्ड मेडलिस्ट जेवर के प्रवीण कुमार को दी बधाई

Posted by - September 11, 2024 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊंची कूद के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण कुमार ने बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित…