पद से हटाने की मांग

कपिल शर्मा के शो के बाद अब सिद्धू को पार्टी से निकालने की मांग- बीजेपी महासचिव- अकाली दल

1539 0

नई दिल्ली। पुलवामा अटैक पर दिए अपने बयान के बाद पूर्व क्रिकेटर और पंजाब में कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की मुश्किलें और बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। कपिल शर्मा के शो से हटाए जाने के बाद अब उन्हें पंजाब कैबिनेट से भी हटाने की मांग की जा रही है।

ये भी पढ़ें :-पुलवामा हमले के बाद सरकार बड़ा कदम, मीरवाइज समेत इन पांच अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा वापस 

आपको बता दें बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और अकाली दल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से सिद्धू को पंजाब कैबिनेट से तुरंत हटाने की मांग की है। वहीँ कैलाश विजयवर्गीय ने एक ट्वीट करते हुए लिखा है ‘मसखरे सिद्धू की पाकिस्तान के प्रति आसक्ति आखिर कब तक सहन की जाए? कपिल शर्मा के शो से बाहर निकाल देना काफी नहीं है. इन्हें तो पंजाब सरकार के मंत्री पद से भी निकाला जाना चाहिए।’

ये भी पढ़ें :-पाकिस्तानी सरकार ने रद्द किया स्कूल का लाइसेंस, जानें वजह 

वहीँ बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा, ‘‘मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या चुप बैठे रहेंगे….हर देशभक्त भारतीय पूछ रहा है कि राहुल उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए राजनीति से ऊपर उठेंगे कि नहीं। सिद्धू को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.’’ अकाली नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की विश्वसनीयता की भी परीक्षा की घड़ी है। ‘‘पंजाबी यह जानने को उत्सुक हैं कि कल विधानसभा में उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के एजेंटों के बारे में जो कुछ कहा वह सही है कि नहीं. यदि ऐसा है तो मुख्यमंत्री को सिद्धू को अपनी कैबिनेट से हटाने के लिए राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना चाहिए।

Related Post

cm yogi

उत्तर प्रदेश सरकार हर सेक्टर के लिए ला रही है नयी पॉलिसी: सीएम योगी

Posted by - November 3, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित उद्यमी महासम्मेलन-2022 में शामिल हुए। कृषि आधारित…
CM Yogi

बोले सीएम- जिन पार्टियों ने आपातकाल का विरोध किया, आज वही कांग्रेस के सामने नाक रगड़ते दिखाई पड़ते हैं

Posted by - June 25, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को आपातकाल की 50वीं बरसी, संविधान हत्या दिवस पर लोकभवन में आयोजित…
CM Yogi inaugurated schemes worth rs381 crore in Saharanpur

मां शाकुंभरी का पावन धाम और माता त्रिपुरी बाला सुंदरी का स्थल है सहारनपुर की पहचान: योगी

Posted by - August 4, 2025 0
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को सहारनपुर में ₹381 करोड़ की लागत वाली 15 विकास परियोजनाओं का…
CM Yogi

भारत दुनिया का वह देश है, जहां आधी आबादी को वोट देने का अधिकार मिला: सीएम योगी

Posted by - October 28, 2023 0
औरैया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को औरैया के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे हैं। उनका हेलीकॉप्टर सुबह 11.10…