Sidhu Musewala

सिद्धू मूसेवाला की अंतिम अरदास सेरेमनी, दुखी पिता ने कही यह बात

417 0

चंडीगढ़: सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) का निधन बीते 29 मई को हो गया था। सिंगर के निधन से ना सिर्फ उनके परिवार और फैंस बल्कि पूरी म्यूजिक इंडस्ट्री को बड़ा झटका मिला है। अब आज यानी कि 8 जून को सिद्धू की अंतिम अरदास सेरेमनी थी। इस सेरेमनी (Ceremony) के जरिए सिद्धू को ट्रिब्यूट दिया गया है। दिवंगत पंजाबी गायक (Punjabi singer) सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) के पिता बलकौर सिंह ने अंतिम अरदास में सभा को संबोधित किया।

अंतिम अरदास में सभा को संबोधित करते हुए पिता बलकौर सिंह ने कहा कि उन्हें अभी भी नहीं पता कि उनके बेटे की क्या गलती थी? उन्होंने कहा कि शुभदीप एक साधारण लड़का था। सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Musewala) ने अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया था. परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के बावजूद उसने हमें कभी तंग नहीं किया था. बलकौर सिंह ने कहा कि बेटे के लिए इंसाफ की लड़ाई वह जारी रखेंगे, उन्होंने कहा कि सरकार ने कुछ समय मांगा है और हम इंतजार कर रहे हैं?

उन्होंने बताया कि वह घर से कभी भी माता-पिता का आशीर्वाद लिए बिना नहीं निकलता था। अपनी मां से हमेशा मिलकर जाता था, लेकिन जिस दिन वारदात हुई उस दिन उसकी मां गांव में कहीं गई हुई थी। मैं जब खेतों से लौटा तो वह घर से निकल रहा था, जिस पर मैंने उससे साथ चलने को कहा, लेकिन उसने कहा कि वह जल्द लौट आएगा। 29 मई के दिन को मनहूस बताते हुए उन्होंने कहा कि किसे पता था कि वह लौट कर कभी नहीं आएगा।

विधानसभा चुनाव से पहले आप ने गुजरात संगठन का ढांचा किया भंग

सिद्धू  का अंतिम अरदास बाहराली अनाज मंडी में किया गया। इस सेरेमनी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन वीडियोज को शेयर करके फैंस काफी इमोशनल हो रहे हैं। फोटोज में आप देखेंगे कि सिद्धू मूसेवाला की एक बड़ी फोटो लगी है और उस पर कई फूल रखे हैं।

वहीं कुछ फोटोज में सिद्धू के पिता अपने रिश्तेदारों के साथ बैठे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही आप देखेंगे कि वेन्यू पर कई हजार लोगों की भीड़ दिख रही हैं। वहीं यहां लंगर सेरेमनी भी रखी गई है। कई सेलेब्स ने स्पेशलयी पंजाब के सेलेब्स ने सिद्धू मूसेवाला के अंतिम अरदास का पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

SBI में निकली वैकेंसी, ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

 

Related Post

CM Nayab Singh

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं, राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : नायब सिंह सैनी

Posted by - November 18, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी…
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने मेरी योजना पोर्टल उत्तराखण्ड का लोकार्पण किया

Posted by - December 10, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को आई.आर.डी.टी ऑडिटोरियम, सर्वे चौक में कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, उत्तराखण्ड द्वारा तैयार…
Savin Bansal

SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना: सविन बंसल

Posted by - December 20, 2025 0
देहरादून: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision…
राजयोगिनी दादी जानकी का निधन

ब्रह्माकुमारी संस्थान की प्रमुख राजयोगिनी दादी जानकी का 104 वर्ष की उम्र में निधन

Posted by - March 27, 2020 0
माउंट आबू । राजस्थान के सिरोही जिले के माउंट आबू में स्थित आध्यात्मिक संगठन ब्रह्माकुमारीज संस्थान की मुख्य प्रशासिका एवं…
PM Modi

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी से की मुलाकात

Posted by - June 23, 2022 0
दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi…