सिद्धू बनाम कैप्टन: प्रियंका से मिलने पहुंचे नवजोत सिंह सिद्धू दिल्ली

763 0

पंजाब कांग्रेस के बीच का कलह थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। कैप्टन बनाम क्रिकेटर का कलह बढ़ता ही जा रहा है। इसी को लेकर क्रिकेटर सिद्धू कैप्टन के समान रुतबे को हासिल करने के लिए दिल्ली में राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं।

इसके चलते सिद्धू पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष प्रियंका गांधी से मिलने उनके घर पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि 3:00 बजे उनके घर बैठक हुई। नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर प्रियंका से अपनी मुलाकात के बारे में जानकारी दी।

इससे एक दिन पहले नवजोत सिंह सिद्धू के राहुल से मिलने की खबरों ने किरकिरी करवा दी थी। दरअसल, सिद्धू के करीबियों ने सोमवार को मीडिया में यह खबर फैलाई कि नवजोत सिंह सिद्धू को प्रियंका गांधी और राहुल गांधी ने मिलने के लिए बुलाया है। इसके बाद राहुल गांधी ने मंगलवार को नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान साफ कर दिया कि उन्होंने सिद्धू को मिलने के लिए नहीं बुलाया है।

बताते चलें कि सिद्धू की आम आदमी पार्टी में शामिल होने की भी अटकलें लगाई जा रही थी। सिद्धू के कांग्रेस के बड़े नेताओं से मिलने के बाद इन अटकलों ने हमला शुरू कर दिया है।

Related Post

Police

पुलिस कर्मियों के बच्चों को कॉलेजों, विश्वविद्यालयों में मिलेगा आरक्षण

Posted by - June 22, 2022 0
राजस्थान: राजस्थान पुलिस (Police) कर्मियों के बच्चों को राज्य के निजी कॉलेजों (Colleges) और विश्वविद्यालयों (Universities) में दाखिले में आरक्षण…
इलेक्टोरल बॉन्ड्स

मोदी सरकार की इलेक्टोरल बॉन्ड्स योजना है, कालेधन को सफेद करने का तरीका : सुप्रीम कोर्ट

Posted by - April 11, 2019 0
नई दिल्ली। इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर सुप्रीम कोर्ट में मोदी सरकार की भारी किरकिरी हुई है।  कोर्ट ने गुरुवार को कहा…