Ram

देवभूमि हुई राममय… घंटाघर पर लेजर से प्रकट हुए श्रीराम

317 0

देहरादून। अयोध्या में जहां रामलला (Ramlalla) की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा (Pran Pratishtha) को लेकर देश में उत्साह का माहौल है. वहीं देवभूमि उत्तराखंड भी राममय दिख रही है। देहरादून के घंटाघर पर स्क्रीन पर दिख रही भगवान राम (Shri Ram) की तस्वीर खासा आकर्षण का केंद्र बनी है। शहर में बड़ी शोभा यात्राएं निकाली जाएंगी, जिसके चलते अगले चार दिन तक देहरादून में यातायात प्रभावित रहेगा।

Ram Mandir: Enthusiasm in Uttarakhand for Ram mandir pran pratishtha bhajan-kirtan ceremony organized

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ramlalla Pran Pratishtha) के उत्सव को लेकर दून के मंदिरों को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। रंग-बिरंगी लाइटों से सजे मंदिर आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। दून के मंदिरों में विशेष अनुष्ठान होंगे। कौलागढ़ के ग्राम देवता मंदिर को इस उत्सव के लिए भव्य रूप दिया गया है। रवि गुप्ता ने बताया कि इस उत्सव को लेकर 21 जनवरी को भव्य शोभायात्रा और 22 जनवरी को दीपोत्सव के साथ ही श्रीरामचरितमानस पाठ होगा। इस अवसर पर आदेश कुकरेती, मुकेश शर्मा, वैभव गुप्ता, अजय शर्मा, घनश्याम, मनीष नौटियाल, अरुण कुमार, प्रिंस यादव, पीयूष नेगी आदि मौजूद रहे।

22 जनवरी को उत्तराखंड सरकार ने सरकारी दफ्तरों में आधे दिन की छुट्टी घोषित, कर्मचारी नाखुश

भाजपा ने 20 जनवरी को श्रीराम मंदिर (Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर निकाली जाने वाली शोभायात्रा की तैयारी तेज कर दी है। शोभायात्रा में विभिन्न झांकिया आकर्षण का केंद्र रहेगी। भाजपा के महानगर अध्यक्ष व श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा उत्सव समिति के सदस्य सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने बताया कि शनिवार को प्रभु श्रीराम की पद शोभायात्रा में सभी समाज के लोगों की बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

Related Post

CM Dhami

बीआरएस की राजकुमारी जेल में तो सोनिया-राहुल बेल पर: सीएम धामी

Posted by - May 6, 2024 0
देहरादून/हैदराबाद। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तेलंगाना में कांग्रेस और बीआरएस पर जमकर हमला बोला और…
मिमी चक्रवर्ती

बंगाल की इस खूबसूरत सांसद की बोल्ड तस्वीरें आपको कर देंगी दीवाना

Posted by - January 18, 2020 0
कोलकाता। टीएमसी सांसद नुसरत जहां के साथ ही एक और बंगाली एक्ट्रेस संसद में पहुंची हैं। अभिनेत्री नुसरत जहां की…
CM Dhami

पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में नई कार्य संस्कृति आई: सीएम धामी

Posted by - September 16, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान, सम्मान…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध परियोजनाओं की समीक्षा की

Posted by - January 21, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने बुधवार को सचिवालय में सिंचाई विभाग द्वारा निर्माणाधीन जमरानी एवं सौंग बांध…
रिलायंस जियो

कनाडा की ब्रुकफील्ड से रिलायंस इंडस्ट्रीज बेच रही अपना दूरसंचार टावर संपदा 

Posted by - December 16, 2019 0
बिजनेस डेस्क। मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज जियो के दूरसंचार टावर संपदा को कनाडा की ब्रुकफील्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर पार्टनर्स एलपी…