azam khan

27 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए आज़म खान, शिवपाल ने किया वेलकम

571 0

सीतापुर। 26 माह और 23 दिन बाद समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान (Azam Khan) शुक्रवार की सुबह सीतापुर जेल (Sitapur Jail) से रिहा हो गए। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने धोखाधड़ी के मामले में गुरुवार को उन्हें राहत दे दी थी। अंतरिम जमानत पर रिहाई का आदेश बीते देर शाम सीतापुर जेल को मिला। आज सुबह भारी सुरक्षा के बीच आजम खान (Azam Khan)  सीतापुर जेल से रिहा हो गए।

आजम (Azam Khan)  के विरुद्ध कुल 87 मामले दर्ज थे, जिसमें उन्हें 86 में जमानत मिल चुकी थी, सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के बाद आजम की रिहाई संभव हो सकी।

27 फरवरी 2020 से बंद थे आजम (Azam Khan)

सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान (Azam Khan)  ने सीतापुर जेल में 26 माह और 23 दिन गुजारे। इस बीच में उन्हें कई बार पेशी पर न्यायालय रामपुर और लखनऊ भी ले जाया गया। सीतापुर जेल में उन्हें 27 फरवरी 2020 को लाया गया था।

शिवपाल यादव पहुंचे सीतापुर जेल

आजम (Azam Khan)  की रिहाई के समय प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Yadav) मौजूद रहे। जेल से रिहा होने पर उन्होंने उनकी अगवानी की। इसके अलावा अहसन रिजवी, विधायक आशु मलिक, अनिल वर्मा, पूर्व विधायक अनूप गुप्ता सहित कई विधायक व सपा नेता मौजूद रहे।

आज़म खान को बड़ी राहत, SC ने मंजूर की अंतरिम जमानत

आजम खान (Azam Khan)  की शुक्रवार सुबह रिहाई की खबर होने पर बीती रात से काफी संख्या में निजी वाहनों से रामपुर, बरेली, मुरादाबाद से लोगों का आना शुरू हो गया था। आज सुबह काफी संख्या में आजम (Azam Khan)  के समर्थकों का जमावड़ा था। सीतापुर पुलिस ने पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम देर रात ही कर लिए थे। पुलिस ने वाहनों को शहर से बाहर ही रोक दिया था। इसके वावजूद लोग पैदल चलकर सीतापुर जेल पहुंच गए।

Related Post

अब सरकार के आगे गिड़गिड़ाउंगा नहीं, किसानों के लिए कोर्ट जाऊंगा- वरूण गांधी

Posted by - October 29, 2021 0
पीलीभीत। किसानों के समर्थन को लेकर अपनी ही पार्टी भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी करने वाले पीलीभीत के सांसद वरुण…
विद्यालयों में दो शिक्षकों की जांच के बाद दो फर्जी शिक्षक बर्खास्त

बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपित को लोगों ने दबोचा

Posted by - March 6, 2021 0
 विभूतिखंड के डॉ राम मनोहर लोहिया परिसर में सफाई कर्मी की बाइक चोरी करना शातिरों के लिए भारी पड़ गया। पीड़ित ने अपने दोस्तों की मदद से आरोपियों को धर दबोचा। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। साथ ही पूछताछ के बाद आरोपियों को जेल भेज दिया है। शातिर जालसाजों ने 96 हजार रुपए ऐंठे प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि पीड़ित अनवर हुसैन मानसनगर इंदिरा नगर इलाके में परिवार के साथ रहता है। साथ ही डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल में बतौर सफाई कर्मचारी कार्यरत है। गुरुवार को पीड़ित ने पुलिस को बताया कि डॉ राम मनोहर लोहिया अस्पताल परिसर के गेट नंबर तीन के पास बाइक खड़ी कर अंदर गया था। करीब आधे घंटे बाद वापस आया तो बाइक गायब थी। आनन-फानन में पुलिस को घटना की जानकारी दी। साथ ही दोस्तों के संग तलाश शुरू की। इसके बाद चिनहट के निजामपुर मल्हौर इलाके में रहने वाले भानु पांडे और अवधेश पांडे को पकड़ लिया। हालांकि इस दौरान आरोपी भागने की कोशिश करने लगे तो शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित भीड़ ने आरोपियों से हाथापाई की। इसके बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक और लॉकर तोड़ने के उपकरण बरामद किए गए हैं। आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने जेल भेज दिया गया है।