शिवपाल सिंह यादव का बड़ा बयान, कहा- सपा के साथ गठबंधन के किये सारे प्रयास

602 0

इटावा। इटावा में प्रसपा प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल ने जिला सहकारी बैंक में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी से गठबंधन के लिए उनकी पार्टी इंतज़ार कर रही है और सारी कोशिशें कर ली गई हैं।

सपा से गठबंधन पर अखिलेश यादव को अल्टीमेटम देते हुए शिवपाल ने कहा कि हमने सपा के साथ गठबंधन के सारे प्रयास कर लिए, अब इंतजार समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के जवाब का है। अगर सपा की ओर से कोई जवाब नहीं मिला तो हमारी पार्टी उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीट पर अन्य सेक्युलर लोगों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी।

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि 11 अक्टूबर तक अखिलेश यादव के जवाब का इंतजार रहेगा। उन्होंने बताया कि 12 अक्टूबर से प्रदेश भर में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी सामाजिक परिवर्तन रथ यात्रा निकालेगी जिसका शुभारंभ वृंदावन-मथुरा से किया जाएगा।

वहीं ओवैसी के साथ मुलाकात को लेकर उन्होंने कहा कि जब दो राजनीतिक दल के लोग मिलते हैं तो राजनीति की ही बातें होती हैं।

Related Post

cm yogi

सपाइयों की संवेदना केवल दंगाई और माफियाओं को बचाने के लिए: सीएम योगी

Posted by - January 28, 2022 0
हस्तिनापुर/मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और समाजवादी पार्टी सरकार की तुलना करते हुए…
PM Modi

पीएम ने काशी से देश को हजार करोड़ से ज्यादा की योजनाओं की दी सौगात

Posted by - January 13, 2023 0
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को दुनिया के सबसे लंबे वाटर क्रूज (Ganga Vilas) यात्रा का शुभारंभ…
CM Yogi flagged off 'Run for Unity'

सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, सीएम योगी ने दिखाई झंडी

Posted by - October 29, 2024 0
लखनऊ : लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री योगी…
Priyanka Gandhi

आइसोलेशन प्रियंका गांधी, कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने के बाद लिया फैसला

Posted by - April 2, 2021 0
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आज अपना असम दौरा रद्द कर दिया है। कोरोना संक्रमित के…