Shinde government

शिंदे सरकार का कैबिनेट विस्तार, 18 मंत्रियों ने ली शपथ

559 0

मुंबई। महाराष्ट्र में मंगलवार को शिंदे सरकार (Shinde Government) ने पहला कैबिनेट विस्तार किया है। सरकार में कुल 18 मंत्रियों को शामिल किया गया है जिसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और शिंदे गुट के 9-9 विधायक हैं। इस तरह आज कुल 18 विधायकों ने राजभवन की दरबार हाल में मंत्री पद की शपथ ली है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने इन सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

राजभवन के दरबार हाल में आयोजित सादे शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा की ओर से राधाकृष्ण विखे पाटिल, सुधीर मुनगंटीवार, चंद्रकांत पाटिल, विजयकुमार गावित, गिरीश महाजन, सुरेश खाड़े, रविंद्र चव्हाण, अतुल सावे, मंगलप्रभात लोढ़ा ने मंत्री पद की शपथ ली है।

इसी तरह शिंदे गुट से विधायक गुलाबराव पाटिल, दादा भुसे, संजय राठौड़, संदीपन भुमरे, उदय सामंत, तानाजी सावंत, अब्दुल सत्तार, दीपक केसरकर, शंभूराज देसाई मंत्री बने हैं। इन सभी को कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। पहले कैबिनेट विस्तार में किसी भी निर्दलीय विधायक को मंत्री बनने का मौका नहीं मिला है।

नीतीश कुमार ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, नई सरकार बनाने का किया दावा

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शपथ ग्रहण के बाद पत्रकारों को बताया कि महाराष्ट्र में डबल इंजन की सरकार स्थापित हो गई है। आज इस सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार हुआ है। बहुत जल्द इस सरकार का अगला विस्तार होगा और उसमें बाकी के लोगों को मंत्री पद दिया जाएगा। अब यह सरकार आम जनता के लिए काम करेगी।

इस मौके पर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजीत पवार, केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े मौजूद थे।

Related Post

cm yogi

बेटियों के साथ खिलवाड़ सहन नहीं: योगी आदित्यनाथ

Posted by - January 22, 2026 0
सोनीपत/लखनऊ : गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लव जिहाद, अवैध धर्मांतरण तथा राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों…
Prabhnoor Kaur

‘मुख्यमंत्री युवा योजना’ के सहारे प्रभनूर ने खड़ा किया कारोबार, दूसरों को दिया रोजगार

Posted by - March 8, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ (Mukhyamantri Yuva Yojana) महिलाओं को केवल स्वरोजगार ही नहीं, बल्कि उन्हें…

हमारी वायुसेना के अधिकारी तय करते हैं कि वे अच्छे हैं या नहीं, ऐसा ड्रामा करने की जरुरत ही नहीं- खड़गे

Posted by - October 9, 2019 0
नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के फ्रांस जाने और शस्त्र पूजा करने पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। कांग्रेस…