शिल्पा शेट्टी फिर से मां बनी

शिल्पा शेट्टी फिर से मां बनी, फोटो शेयर कर बेटी के जन्म की दी जानकारी

947 0

मुंबई। महाशिवरात्रि पर शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने अपने फैंस के साथ बेहद खास न्यूज शेयर की है। शिल्पा शेट्टी एक बार फिर मां बनी हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेटी के जन्म की जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया है कि उनके घर पर लक्ष्मी का जन्म हुआ है और वो इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद करती हैं।

https://www.instagram.com/p/B80Uq2RB3yj/?utm_source=ig_web_copy_link

शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर साझा कर बताया कि हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर नन्हीं परी आई है

शिल्पा शेट्टी ने एक तस्वीर साझा करते हुए बताया कि उनके घर लक्ष्मी का जन्म हुआ है। उन्होंने अपनी बेटी के नाम का कर दिया है और उसे जूनियर एसएसके कहकर बुलाया है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि हमारी दुआओं का आज इस चमत्कार के जरिए जवाब मिला है। हम दिल से ईश्वर का आभार व्यक्त करते हैं। हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे घर में एक नन्हीं परी आई है, जिसका नाम समीशा शेट्टी कुंद्रा है। समीशा का जन्म 15 फरवरी को हुआ है।

शिल्पा और राज कुंद्रा सेरोगेसी के जरिए एक बार फिर माता-पिता बने

बता दें कि एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बिजनेस राज कुंद्रा संग शादी की है। दोनों का एक बेटा है और अब उनके घर में एक बेटी आई है। शिल्पा और राज कुंद्रा सेरोगेसी के जरिए एक बार फिर माता-पिता बने हैं।

Related Post

प्रदूषण पर अंकुश

ट्रैफिक सिग्नल में ‘एक्सट्रा ब्लू लाइट’ प्रदूषण पर लगाएगी अंकुश, दो बहनों का दावा

Posted by - November 20, 2019 0
नई दिल्ली। देश में वायु प्रदूषण सरकार के साथ-साथ यह लोगों के बीच भी चिंता का विषय बन चुका है।…
Ajay Devgan signs big project of Yash Raj Films

अजय देवगन ने साइन किया यशराज फिल्म्स का बड़ा प्रोजेक्ट, मिली हरी झंडी

Posted by - August 22, 2020 0
मुंबई। इन दिनों जहां एक तरफ बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग धीरे-धीरे शुरू हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ नई फिल्मों…